Punjab Govt AD
HomeNationalBJP का ऐलानः गर्भवती महिलाओं को मिलेंगे 21 हजार रुपए

BJP का ऐलानः गर्भवती महिलाओं को मिलेंगे 21 हजार रुपए

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गैस सिलेंडर पर 500 रुपए सब्सिडी और महिला समृद्धि के तहत दिए जाएंगे 2500 रुपए दिए

नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में विधान चुनाव को लेकर लगातार सियासत गरमाई हुई है। आज सुबह ही पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने छात्रों को फ्री बस सर्विस देने का ऐलान किया था। जिसके बाद अब भाजपा ने अपने घोषणा पत्र का पहला भाग जारी किया है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने कहा कि हमारी सरकार आने पर हम मौजूदा दिल्ली सरकार की योजनाओं को बंद नहीं करेंगे।

हम उन्हें जारी रखेंगे, लेकिन उनमें से भ्रष्टाचार हटाएंगे। नड्‌डा ने ऐलान किया कि दिल्ली में महिला समृद्धि के तहत 2500 रुपए दिए जाएंगे। गैस सिलेंडर पर 500 रुपए सब्सिडी दी जाएगी। साथ ही होली-दिवाली पर एक सिलेंडर फ्री दिया जाएगा। गर्भवती महिलाओं को 21 हजार रुपए दिए जाएंगे। गौर हो कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार सुबह ऐलान किया है कि चुनाव जीतने के बाद आप की सरकार स्टूडेंट के लिए बस सेवा फ्री कर देगी।

यानी कोई भी स्टूडेंट बस में फ्री सफर कर सकता है। वहीं, मेट्रो में भी स्टूडेंट को 50% छूट मिलेगी। केजरीवाल ने ऐलान करने से पहले इसके संकेत पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी में दे दिए थे। उन्होंने पीएम मोदी से कहा था कि मेट्रो प्रोजेक्ट में दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार 50-50 सहयोग करता है। इसलिए किराए में छूट देने के लिए केंद्र का सहयोग जरूरी है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -