Punjab Govt AD
HomeHimachalभाजपा महिला मोर्चा ने रेलवे स्टेशन ऊना में मनाया रक्षाबंधन का त्यौहार

भाजपा महिला मोर्चा ने रेलवे स्टेशन ऊना में मनाया रक्षाबंधन का त्यौहार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
प्रधानमंत्री ने गैस सिलेंडर के दाम कम कर बहनों को रक्षाबंधन का गिफ्ट दिया: सत्ती 
ऊना/सुशील पंडित: भारतवर्ष में भाई-बहन का अटूट रिश्ते का त्यौहार रक्षाबंधन  बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है, उसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में भी भाजपा महिला मोर्चा द्वारा रक्षाबंधन का त्यौहार कुछ अलग अंदाज में मनाया गया, भाजपा महिला मोर्चा द्वारा रेलवे स्टेशन ऊना में तैनात कर्मचारी, ऑटो चालकों व पुलिस कर्मचारियों को राखी बांधकर यह रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया गया। इस दौरान हिमाचल बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और ऊना सदर से बीजेपी के विधायक सतपाल सत्ती भी रक्षाबंधन के मौके पर मौजूद रहे।
बीजेपी के विधायक सतपाल सत्ती ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा भाई-बहन का रक्षाबंधन का त्यौहार राष्ट्रीय स्तर पर स्नेह यात्रा के रूप में मनाया जा रहा है। सत्ती ने कहा कि  भाजपा महिला मोर्चा द्वारा रेलवे स्टेशन ऊना में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी को राखी बांधकर यह रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया गया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय भावना के तहत यह पर्व मनाया जाता है और हम सब मे जागृति लाने के लिए कि हम सब भारत माता के बच्चे हैं ,यह राष्ट्र हम सबका है और इस राष्ट्र की रक्षा करना भी हम सब का दायित्व है इसी के चलते यह पर्व मनाया जाता है। सत्ती ने कहा कि महिला मोर्चा द्वारा स्नेह यात्रा के रूप में देश भर में जो त्यौहार मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चालकों की लंबी उम्र की कामना की गई है, उनको रक्षा सूत्र बांधा गया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव सद्भाव के लिए मिलजुल कर त्योहारों को मनाने के लिए और समाज में बेहतर वातावरण बने इसके लिए काम करती है।
भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व राज्य सचिव मीनाक्षी शर्मा ने बताया कि आज राष्ट्रीय स्तर पर भाई-बहन का त्यौहार रक्षाबंधन मनाया जा रहा है। महिला मोर्चा ने आज इस त्यौहार को उन भाइयों के साथ मनाया है जो अपनी बहनों से दूर है ,उनकी बहन की कमी को पूरा करने के लिए रेलवे स्टेशन पर तैनात कर्मचारी ऑटो चलाको व ड्यूटी पर तनात पुलिस कर्मियों को राखी बांधकर मनाया गया है। उन्होंने कहा है की यह ड्यूटी के दौरान हम बहनों की रक्षा करते हैं, इसलिए  बहनों द्वारा इनको राखी बांधी गई है ।वहीं रक्षाबंधन के मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट किया है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षाबंधन के मौके पर गैस सिलेंडर के दाम ₹200 कम कर बहनों को रक्षाबंधन का गिफ्ट दिया है। 
इस अवसर पर जिला भाजपा महामंत्री राजकुमार पठानिया, ऊना मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष रीना वासुदेव,बलविन्दर कोर, ममता चौधरी, नगर परिषद ऊना की अध्यक्ष पुष्पा देवी ,पार्षद उर्मिला चौधरी,ममता कश्यप,इंदुबाला,सीमा दत्ता, किरण राणा, अशोक धीमान, महिंद्र छिब्बर, राकेश ठाकुर, विक्की सैनी, हरमेश प्रभाकर, कैप्टन चरणदास सहित अन्य उपस्थित रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -