Punjab Govt
HomeHimachalजुए के मामले में पकड़े गए कमेटी सदस्य को लेकर भाजपा नेताओं...

जुए के मामले में पकड़े गए कमेटी सदस्य को लेकर भाजपा नेताओं का सरकार पर हमला

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बसदेहड़ा-मैहतपुर प्रकरण पर गरमाई सियासत, प्रदेश सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

ऊना/सुशील पंडित: नगर परिषद बसदेहड़ा-मैहतपुर क्षेत्र में जुआ खेलते पकड़े गए 14 लोगों में हिमाचल प्रदेश फिशरमैन रिलीफ फंड कमेटी के सदस्य चढतगढ़ निवासी सुनील कुमार उर्फ रिंका का नाम सामने आने के बाद भाजपा नेताओं ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है।

भाजपा के ऊना मंडल अध्यक्ष देवेंद्र कौशल, बसदेहड़ा मंडल अध्यक्ष राहुल देव शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल व सागर दत्त भारद्वाज, शहरी इकाई अध्यक्ष हरीश पाराशर, जिला उपाध्यक्ष पीएल भारद्वाज, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष बलवंत ठाकुर, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बलवीर सिंह बग्गा, महामंत्री परमिंदर लवेरिया, महेंद्र छिब्बर, नरेंद्र ठाकुर सहित कई अन्य भाजपा नेताओं ने इस मामले को लेकर नाराजगी जताई है।

नेताओं ने आरोप लगाया कि जिस व्यक्ति को जुआ खेलने जैसे संगीन मामले में रंगे हाथों पकड़ा गया है, उसे प्रदेश सरकार की समिति में किस नेता की सिफारिश पर नियुक्त किया गया? उन्होंने मुख्यमंत्री से ऊना दौरे के दौरान इस विषय पर जवाब मांगा।

भाजपा नेताओं ने कहा कि इस तरह के मामलों से प्रदेश सरकार की मंशा पर सवाल उठते हैं। यदि सरकार की समितियों में आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को शामिल किया जाएगा तो ऐसे निर्णयों से आम जनता में गलत संदेश जाएगा और सरकार की साख पर भी असर पड़ेगा। उन्होंने मांग की कि तत्काल प्रभाव से सुनील कुमार को समिति से हटाया जाए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।

भाजपा नेताओं ने कहा कि यदि सरकार इस मामले पर चुप्पी साधे रहती है, तो भाजपा आने वाले समय में उग्र आंदोलन का रास्ता अख्तियार करेगी और इसे जन आंदोलन का रूप दिया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -