Punjab Govt
HomeNationalBJP नेता ने खुद को मारी गोली, मौत

BJP नेता ने खुद को मारी गोली, मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : छिंदवाड़ा में भाजपा नेता और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कन्हई राम रघुवंशी ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। मामला आज सुबह 10 बजकर 30 मिनट का बताया जा रहा है। घटना की जानकारी लगते ही शहर के लोग हैरान रह गए। रघुवंशी श्री गणेश कॉलोनी स्थित अपने बंगले पर थे। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता ने अपने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारी है। जैसे ही गोली चलने की आवाज आई तो परिजन उनके कमरे की तरफ भागे, जहां दरवाजा अंदर से बंद था, जिसके बाद दरवाजा तोड़कर जब परिजन अंदर पहुंचे तो सब हैरान रह गए, क्योंकि अंदर उनका शव पड़ा था।

मिली जानकारी के अनुसार घटना के वक्त परिजन नीचे थे। कमरे का दरवाजा तोड़कर शव निकाला गया है। एडिशनल एसपी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। कन्हई राम रघुवंशी को एमपी विधानसभा चुनाव में जिला संयोजक की कमान सौंपी गई थी। अनुभवी नेताओं में शुमार कन्हई राम 10 साल तक नगर पालिका अध्यक्ष रहे। ऐसा माना जाता है कि उनकी निर्विवाद छवि के कारण वह पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं की पहली पसंद थे।

कन्हई राम को विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र तोमर का करीबी माना जाता है। कन्हईराम ने सुसाइड किन कारणों से किया है, अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। सुसाइड की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर भाजपा नेताओं के साथ कार्यकर्ता और जान–पहचान वाले भी पहुंचने लगे हैं। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -