बिजनेसः भारतीय शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 502.82 अंक उछलकर 84,343.14 पर; वही, निफ्टी 144.05 अंक बढ़कर 25,839 पर पहुंच गया। इसी के साथ बिहार एक्जिट पोल का असर शेयर मार्केट पर भी दिख रहा है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 84300 और निफ्टी 25800 के पार ट्रेड कर रहे हैं। वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 25850 पर। अभी शुरुआती कारोबार में एशियन पेंट्स, बीईएल, हिन्दुस्तान यूनीलीवर और आईटीसी को छोड़ सभी स्टॉक्स हरे निशान पर हैं।
ग्लोबल मार्केट से भी संकेत अच्छे मिल रहे हैं। ऐसे में आज 12 नवंबर को भारतीय शेयर मार्केट के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी-50 के बढ़त के साथ खुलने की उम्मीद है। एशियाई बाजारों में तेजी रही, जबकि अमेरिकी शेयर बाजार रातोंरात मिश्रित रूप से बंद हुआ। वहीं, मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार लगातार दूसरे सत्र में बढ़त पर बंद हुआ। सेंसेक्स 335 अंक ऊपर 83,871 और निफ्टी 120 अंकों की तेजी के साथ 25,694 पर बंद हुआ।