Baddiसिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में बड़ा खुलासा, बर्खास्त इस पुलिसकर्मी ने की थी...

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में बड़ा खुलासा, बर्खास्त इस पुलिसकर्मी ने की थी मूसेवाला की रेकी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियाना: पंजाबी गायक शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला की हत्या में बटाला के गांव चक्क खासा कुलिया का निवासी गुरमीत सिंह भी शामिल था। पंजाब पुलिस से बर्खास्त और राष्ट्रीय ज्येवलिन थ्रो खिलाड़ी रहा गुरमीत सिंह दूसरे गैंगस्टरों के साथ फार्च्यूनर गाड़ी में सवार था। सीआईए-2 पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर लुधियाना लेकर आई थी और रिमांड के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने सिद्धू मूसेवाला की रेकी भी की थी और वह पुलिस की वर्दी पहनकर उसके घर में घुसकर हत्या करने की फिराक में भी था।

पुलिस ने उसके द्वारा गांव में छिपाकर रखा हुआ 30 बोर का पिस्टल बरामद किया है। सीआइए-2 प्रभारी इंस्पेक्टर बेअंत जुनेजा ने बताया कि सलेम टाबरी थाने में दर्ज हत्या के एक आपराधिक मामले की जांच उनके पास है। इस मामले की जांच के लिए बटाला पुलिस द्वारा इरादा हत्या के मामले गिरफ्तार किए गए गुरमीत सिंह मीता को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई थी। पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ है कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या से पहले 19 मई 2022 को फार्चूनर गाड़ी से हथियारों की सप्लाई की गई थी और यह गाड़ी डबवाली के पेट्रोल पंप पर सीसीटीवी कैमरों में भी नजर आई थी।

जांच में सामने आया था कि इस गाड़ी में मनप्रीत सिंह मनी राइया और मनदीप सिंह उर्फ तूफान के साथ तीसरे साथी गुरमीत सिंह की पहचान नहीं हुई थी। हत्या के बाद बटाला पुलिस ने गुरमीत सिंह को इरादा हत्या के मामले में गिरफ्तार किया था और उसे जेल में बंद करवा दिया था। सीआईए 2 पुलिस द्वारा हथियार सप्लाई करने में अहम योगदान देने वाले बलदेव चाैधरी समेत अन्य से मिले इनपुट के आधार पर जब गुरमीत सिंह मीता से इस संबंधी पूछताछ हुई तो उसने अपना जुर्म कबूल किया और कहा कि वह इस हत्या में शामिल था। पुलिस के अनुसार गुरमीत सिंह उर्फ मीता पंजाब में सिपाही भर्ती हुआ था। वह ज्येवलिन थ्रो का राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी रहा है। नशे करने के कारण और आपराधिक गतिविधियों के कारण उसे पुलिस से निकाल दिया गया था और वह गैंगस्टरों के साथ मिल गया था। पूछताछ में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि वह दूसरे गैंगस्टरों के साथ मिलकर पुलिस वर्दी में ही सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने की भी योजना बना चुका था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...