Punjab Govt AD
HomeHaryanaबड़ा हादसाः दशहरे के दिन पसरा मातम, नहर में कार गिरने से...

बड़ा हादसाः दशहरे के दिन पसरा मातम, नहर में कार गिरने से 3 बच्चों सहित 8 की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कैथलः हरियाणा में कैथल के गांव मुंदडी के पास आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब एक कार अनियंत्रित होकर सिरसा ब्रांच नहर में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में कार में सवार एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में चार महिलाएं, तीन बच्चे और कार चालक शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक परिवार गांव डीग का रहने वाला था और वे पुंडरी से कैथल की ओर आ रहे थे। हादसा सुबह करीब 9:30 बजे हुआ। जैसे ही हादसे की सूचना मिली, पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी को कार से बाहर निकालकर कैथल के नागरिक अस्पताल ले जाया गया।

हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने सभी सात लोगों को मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार सभी गांव गुहणा में लगने वाले मेले में जा रहे थे। जब वे पूंडरी से कैथल की ओर मूंदड़ी नहर में पहुंचे तो कार अनियंत्रित हो गई व नहर में गिर गई। मौके पर राहगीरों ने कार को डूबते देखा तो वहां पर आसपास के लोग पहुंचे।

पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद कार में सवार महिलाओं व बच्चों सहित कार चालक को बाहर निकाला। हादसे का शिकार हुए आठ लोगों में से एक 15 साल के बच्चे का शव नहीं मिल पाया है। जबकि चार महिलाओं, 2 बच्चों व एक कार चालक का शव पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से मौके पर ही बाहर निकाल लिया। 15 साल के बच्चे के शव की तलाश के लिए गोताखोर लगाए गए हैं।

दशहरे के दिन पसरा मातम, देखें वीडियो

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -