मुंबई: महाराष्ट्र के नासिक में एक बड़ा हादसा होने का मामला सामने आया है। दरअसल, एक बस खाई में गिर गई, जिसका लाईव वीडियो भी सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार इस बस में 50 यात्री सावर थे। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। इस घटना में अभी तक एक महिला की मौत हो गई है जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है।
Big accident: Live video of bus falling into ditch surfaced, woman dead, many injured#Big #accident #Live #video #bus #falling #into #ditch #surfaced #woman #dead #many #injured #MaheshBabu #MaheshBabu #RIPCartoonNetwork pic.twitter.com/9cyOt36k9o
— Encounter News (@Encounter_India) July 9, 2024
मिल रही जानकारी के अनुसार घटना उस वक्त हुई जब बस सप्तशृंगी से नीचे उतर रही थी। घटना सुबह साढ़े 6 बजे के करीब हुई है। राहत और बचाव कार्य में लगे लोगों ने बस से कई यात्रियों को बाहर निकाल लिया है। प्रशासन इस बात की जांच में जुटा है कि क्या यह हादसा बस के चालक की लापरवाही से हुआ या फिर चालक बस से अपना नियंत्रण खो बैठा जिस वजह से यह बस खाई में गिर गई।