प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज एक बड़ा हादसा हो गया है। जहां, बताया जा रहा है कि एक 100 फीट ऊंचा हाईटेंशन लाइन का टावर गिर गया। जिससे एक मजदूर का पैर कट कर दूर गिरा। जबकि दो मजदूर टावर के नीचे दब गए। मिली जानकारी के अनुसार घटना में 8 मजदूर गंभीर घायल हुए हैं। घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
बता दें कि गंगापार के सरायइनायत थाना क्षेत्र के सहसों इलाके में 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन बदली जा रही है। इस दौरान ब्रिज टॉवर का तार खींचा जा रहा था। तभी तार टूट गया और ब्रिज मजदूरों के ऊपर जा गिरा. जिससे एक मजदूर का पैर कटकर 2 हिस्सों में बंट गया। वहीं घटना में कुल 8 मजदूर घायल हुए।