Punjab Govt
HomeNationalबड़ा हादसाः Picnic मनाने गए 11 युवक नदी में डूबे, 8 की...

बड़ा हादसाः Picnic मनाने गए 11 युवक नदी में डूबे, 8 की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

टोंकः राजस्थान के टोंक ज़िले से दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां बनास नदी में मंगलवार को जयपुर से पिकनिक मनाने आए 11 युवक नदी में नहाते समय डूब गए, जिसमें 8 युवकों की मौत हो गई। इस हादसे में नौशाद (35) निवासी हसनपुरा, कासिम निवासी हसनपुरा, फरहान निवासी हसनपुरा, रिजवान (26) निवासी घाटगेट, नवाब खान (28) निवासी पानीपेच कच्ची बस्ती, बल्लू निवासी घाटगेट, साजिद (20) निवासी पानीपेच कच्ची बस्ती, नावेद (30) निवासी रामगंज बाजार की मौत हो गई, जबकि शाहरुख (30) निवासी घाटगेट, सलमान (26) निवासी घाटगेट, समीर (32)निवासी घाटगेट को बचा लिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार 11 युवक बनास नदी में नहाने उतरे और तेज बहाव में बह गए। सभी युवक पिकनिक मनाने के लिए दोपहर करीब 12 बजे नदी के पुराने पुल के पास पहुंचे थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सभी युवक एक साथ नदी में नहाने उतरे, लेकिन कुछ देर बाद तेज बहाव के कारण एक-एक कर गहराई में चले गए और डूबने लगे। स्थानीय ग्रामीणों ने शोर मचाया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही टोंक पुलिस, प्रशासन और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

अब तक 8 युवकों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि बाकी 3 की तलाश जारी है। सभी को सआदत अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने 8 युवकों को मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही सआदत अस्पताल में परिजनों और स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। चीख-पुकार और गमगीन माहौल के बीच मृतकों की पहचान की जा रही है। सभी युवक जयपुर के निवासी बताए जा रहे हैं।

एसपी विकास सांगवान ने हादसे को बेहद दुखद बताया और लोगों से अपील की कि वे नदी में नहाने के दौरान पूरी सतर्कता बरतें और बिना जानकारी के गहरे पानी में न उतरें। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है और अतिरिक्त गोताखोरों को बुलाया गया है। इस हादसे के बाद पूरे टोंक जिले में शोक की लहर है। प्रशासन ने मामले की गंभीरता से जांच और राहत कार्य तेज कर दिया है। पुलिस मृतकों के परिजनों से संपर्क कर रही है और लापता युवकों की तलाश में लगी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -