HomeHimachalBaddi23 मार्च को बद्दी में होंगे भोजपुरी गायक एवं भाजपा सांसद मनोज

23 मार्च को बद्दी में होंगे भोजपुरी गायक एवं भाजपा सांसद मनोज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

 भाजपा बद्​दी, नालागढ़ व परवाणू में किया जा रहा बिहार दिवस का आयोजन 

बद्दी/सचिन बैंसल: औद्योगिक शहर बद्​दी में पहली बार बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। इस खास अवसर पर मशहूर भोजपुरी गायक व भाजपा सांसद मनोज तिवारी बद्​दी पहुंचकर बिहार राज्य के लोगों का मनोरंजन करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन रविवार 23 मार्च को प्रदेश भाजपा बद्​दी के पूजा पैलेस में आयोजित किया जा रहा है। दून के पूर्व विधायक परमजीत पम्मी ने बताया कि 23 मार्च रविवार को बिहार दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा एक स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है और इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एवं प्रसिद्ध भोजपुरी गायक एवं भाजपा सांसद मनोज तिवारी भाग लेंगे।

कार्यक्रम के संयोजक व भाजपा जिला सचिव गुरमेल चौधरी ने बताया कि बीबीएन एक औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण यहां पर बिहार के लाखों प्रवासी अपना जीवन यापन एवं रोजगार करने के लिए रहते हैं। इसी कारण प्रदेश भाजपा नेतृत्व द्वारा बिहार के राज्य दिवस पर एक स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, ताकि सभी प्रवासी भाई इस कार्यक्रम में अपनों से मिलकर खुशियां बांटे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने की दृष्टि से शुक्रवार को दून भाजपा मंडल अध्यक्ष मान सिंह मेहता की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया और इस बैठक में सभी कार्यकर्ताओं को अलग अलग कार्य आबंटित किए गए। दून भाजपा प्रवक्ता संदीप चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां लगभग पूरी की जा चुकी हैं।

शाम तीन बजे मुख्यातिथियों का कार्यक्रम में आगमन होगा और ये कार्यक्रम लगभग दो घंटे तक चलेगा। कार्यक्रम में पूर्वांचल समाज से जुड़े कार्यकर्ता हरिओम ठाकुर ने बीबीएन में रह रहे बिहार के सभी प्रवासियों से आग्रह किया कि वो सब अपने महबूब नेता को मिलने के लिए समय निकाल कर रविवार सांय तीन बजे पूजा पैलेस बद्दी में जरूर पहुंचे। इस समारोह के लिए पूर्वांचल समाज के लोगों में खुशी की लहर है। इस बैठक में पूर्व विधायक परमजीत पम्मी, कार्यक्रम संयोजक गुरमेल चौधरी, मंडल अध्यक्ष मान सिंह मेहता, जिला महामंत्री बलबीर ठाकुर, वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीकांत शर्मा और कैप्टन डी आर चंदेल, मंडल उपाध्यक्ष तरसेम चौधरी, मंडल प्रवक्ता संदीप चौधरी, महामंत्री मनीष बढ़ाना, उपाध्यक्ष संजीव ठाकुर, राजकुमार चौधरी, हरिओम ठाकुर सहित अन्य उपस्थित रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -