ऊना/ सुशील पंडित : भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश कांग्रेस सरकार के जनविरोधी निर्णय और जनता पर एक के बाद एक थोपे जा रहे महंगाई बढ़ाने के फैसलों के खिलाफ जिला मुख्यालय के एमसी पार्क के बाहर 11 मार्च को हल्ला बोल रैली का आयोजन किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी के ऊना मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, महामंत्री अशोक धीमान और राहुल देव शर्मा ने कहा कि भाजपा की इस रैली में पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल बतौर मुख्य वक्ता शामिल होंगे।
जबकि भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्ती, पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर, पूर्व विधायक बलवीर चौधरी, पूर्व विधायक राजेश ठाकुर और भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रो. राम कुमार सहित तमाम बड़े नेता शामिल होंगे। उन्होंने भाजपा मंडल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से इस रैली में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है। ताकि प्रदेश सरकार को उसके जनविरोधी फैसलों के खिलाफ चेतावनी दी जा सके।