- Advertisement -
HomeHimachalभारत स्काउट्स एवं गाइड्स हिमाचल प्रदेश ने मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में...

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स हिमाचल प्रदेश ने मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में दान की पांच लाख की राशि

ऊना/सुशील पंडित: राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में कार्यरत उपप्राचार्य एवं हिमाचल प्रदेश भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राज्य सचिव डॉ. राज कुमार ने बताया कि बीते दिनों हिमाचल प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा के बाद अब प्रदेश भर में इस आपदा से प्रभावितों तक हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से राहत पहुंचाने का कार्य चल रहा है, जिसमें प्रदेश के कई अन्य संस्थाओं के साथ-साथ भारत स्काउट्स एवं गाइड्स हिमाचल प्रदेश के सदस्य भी अपना भरपूर योगदान दे रहे हैं। इसी कड़ी में आज दिनांक 30 सितम्बर को भारत स्काउट्स एवम गाइड्स हिमाचल प्रदेश राज्य मुख्यालय ने संस्था की ओर से प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा के लिए पांच लाख की सहायता राशि श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, माननीय मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सरकार एवम अध्यक्ष भारत स्काउट्स एवं गाइड्स हिमाचल प्रदेश को सुपुर्द की गई।
इस दौरान भारत स्काउट्स एवं गाइड्स हिमाचल प्रदेश राज्य मुख्य की ओर से डॉक्टर अमरजीत कुमार शर्मा, राज्य मुख्य आयुक्त भारत स्काउट्स एवम गाइड्स हिमाचल प्रदेश एवम उच्च शिक्षा निदेशक हिमाचल प्रदेश, श्री भूपेंद्र सिंह, राज्य कोषाध्यक्ष, डॉक्टर राज कुमार राज्य सचिव एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page