Punjab Govt AD
HomeSportsIPL से पहले धोनी ने जड़े ताबड़तोड़ छक्के, देखें वीडियो

IPL से पहले धोनी ने जड़े ताबड़तोड़ छक्के, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

Sports: आईपीएल की शुरुआत 25 मार्च से होने जा रही है। इस बार फिर आपको भारत के पूर्व कप्तान एवं विकेट कीपर एमएम धोनी की ताबड़तोड़ बैटिंग देखने को मिलेगी। आईपीएल को लेकर सभी टीमें प्री सीजन कैंप लगाकर अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गई है और खिलाड़ी भी प्रैक्टिस कर रहे है। आईपीएल में पांच बार की चैंपियंस रही चेन्नई सुपर किंग्स ने चेन्नई में कैंप लगाया है। एमएस धोनी ने पहले ही दिन कैंप ज्वाइन कर लिया है और अभियास सत्र में बल्लेबाजी करते हुए बड़े शाट और ताबड़तोड़ छक्के जड़े।

सीएसके की ओर से सोशल मीडिया पर इसको लेकर वीडियो साझा किया गया है। इसमें धोनी शुरुआत में कुछ गेंदों को ब्लाक करते और फिर कुछ गेंदों पर बड़े शॉट खेलते नजर आ रहे है। हालांकि, कुछ गेंदों में धोनी संघर्ष करते भी दिखाई दिए। इसकी वजह यह है कि लम्बे समय बाद मैदान में वापसी की है। अब उम्मीद है कि प्री सीजन कैंप में प्रैक्टिस के बाद अपनी लय में आते जाएंगे। फिर चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2025 में जमकर रन की बारिश करेंगे।

काफी समय से संन्यास की अटकलें
एमएस धोनी के करियर को लेकर काफी समय से अटकलें चल रही हैं। आईपीएल-2024 में माना जा रहा था कि यह धोनी का आखिरी सीजन होगा। मगर, धोनी ने सीजन के खत्म होने के बाद रिटायरमेंट को लेकर कुछ नहीं कहा। इस बार भी माना जा रहा है कि यह सीजन उनका आखिरी हो सकता है, हालांकि उन्होंने ऐसा कुछ हिंट नहीं दिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -