Punjab Govt Advertisement
HomeEntertainmentRolex की इस खास घड़ी को पहनने वाले पहले भारतीय बने Badshah,...

Rolex की इस खास घड़ी को पहनने वाले पहले भारतीय बने Badshah, तस्वीरों में दिखाई झलक

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मनोरंजन: बॉलीवुड और पंजाबी रैपर बादशाह सुर्खियों में बने ही रहते हैं। अपने गानों के अलावा पर्सनल लाइफ के चलते भी वह फैंस से काफी लाइमलाइट लेते हैं। अब बादशाह ने कुछ ऐसा कर दिया है जिससे इतिहास रच दिया है। ऐसा इसलिए क्योंकि उनके पास जो है वो भारत में किसी के पास नहीं है।

रैपर ने खुद दिया सबूत

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक अनोखी घड़ी दिखाते हुए फैंस का ध्यान खींचा है। बादशाह को बार्बी रोलेक्स की घड़ी पहने हुए देखा गया है। यह एक लिमिटेड एडिशन वॉच है जो दुनिया में सिर्फ 10 ही बनाई गई है। अपनी लेटेस्ट पोस्ट में उन्होंने इस घड़ी को फ्लॉन्ट किया। रिपोर्ट्स की मानें तो इसकी मार्केट वैल्यू करीबन 8 लाख रुपये डॉलर है जो कि भारतीय करंसी में करीबन 6.94 करोड़ रुपये होगी। 18 कैरेट पीले सोने से बनी हुई इस घड़ी के बेजल पर करीबन 40 गुलाबी रंग के नीलमणि जड़े हुए हैं। डायल पर घंटे के मार्कर के तौर पर 12 और नीलमणि जड़े हैं। यह खास घड़ी किसी भी रिटेल वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं है और इसका कोई कैटलॉग भी उपलब्ध नहीं है।

कोई बार नहीं कमाई पर

इस तस्वीर को शेयर करते हुए रैपर ने कैप्शन दिया कि – ‘कोई बार नहीं कमाई पर बाराबी कलाई पर बार देते तोज़ लौंडे आ जाते जो आई पर’। इस घड़ी की खास बात ये है कि इसके पिंक रंग के काऱण इसको बार्बी का नाम दिया गया है। रोलेक्स खुद इसको इस्तेमाल नहीं करता। 1963 में लॉन्च किए गए डेटोना संग्रह का हिस्सान होने के कारण यह आज भी दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित क्रोनोग्राफ घड़ियों में से एक हैं। इस मंहगी घड़ी के सिर्फ 10 ही पीस हैं। जिसमें से एक रैपर बादशाह के पास है। अब वो पहले ऐसे भारतीय बन गए हैं जिनके पास बार्बी रोलेक्स की घड़ी है।

10 लोगों की लिस्ट में शामिल हुए रैपर

बादशाह अब पूरी दुनिया के उन 10 लोगों के लिस्ट में शामिल हो गए हैं जिनके पास यह मंहगी घड़ी है। रोलेक्स कंपनी भी सिर्फ भरोसेमंद लोगों की ही ऑर्डर पर यह घड़ी देती है। बादशाह के नेटवर्थ की यदि बात करें 124 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। रैपर भारत के सबसे ज्यादा पैसे लेने वाले म्यूजिशियन माने जाते हैं। लाइव शोज और गानों के अलावा भी वह रिएलिटी शोज में बतौर जज के तौर पर दिखते हैं। उनके अपने कई सारे क्लब्स भी हैं।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt Advertisement

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -