जयपुरः गोविंद देवजी मंदिर में दर्शन करने जा रहे एक इंजीनियरिंग स्टूडेंट की मौत हो गई। मृतक की पहचान हरमाड़ा के लोहा मंडी निवासी रवि सिंह (20) के रूप में हुई है। वह अपनी बाइक पर दर्शन करने जा रहा था कि झोटवाड़ा इलाके में ओवर स्पीड कार ने उसकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।
हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। एक्सीडेंट थाना (वेस्ट) के हेड कॉन्स्टेबल महावीर ने बताया कि स्टूडेंट बालाजी इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। सुबह करीब 4 बजे रवि बाइक लेकर निकला था। अम्बाबाड़ी तिराहे से जाते समय पीछे से आई ओवरस्पीड कार ने टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेजी थी कि रवि उछलकर रोड पर गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने रवि को कांवटिया हॉस्पिटल पहुंचाया। डॉक्टर्स ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।