Punjab Govt
HomeNationalचलती ट्रेन में Ashutosh Brahamachari पर हुआ हमला, जांच में जुटी पुलिस,...

चलती ट्रेन में Ashutosh Brahamachari पर हुआ हमला, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण के मुख्य वादी आशुतोष ब्रह्माचारी पर चलती ट्रेन में जानलेवा हमला हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया है कि रीवा एक्सप्रेस में उन पर धारदार हथियार से अटैक हुआ है। नाक काटने की कोशिश की गई। उन्होंने इस हमले के पीछे हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया है कि रीवा एक्सप्रेस में उन पर धारदार हथियार से अटैक हुआ है।

नाक काटने की कोशिश की गई। उन्होंने इस हमले के पीछे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके साथियों की साजिश होने का आरोप लगाया है। मामले में प्रयागराज के जीआरपी थाने में लिखित शिकायत दी है और पुलिस जांच में जुट गई है।

Read In English : https://encounternews.in/india/ashutosh-maharaj-attacked-on-moving-train-following-sexual-harassment-allegations-against-shankaracharya/

ऐसे हुआ हादसा

आशुतोष ब्रह्माचारी के अनुसार, हमला उस समय हुआ है जब वो रीवा एक्सप्रेस से प्रयागराज आ रहे थे। उनका कहना है कि ट्रेन फतेहपुर और सिराथू के बीच पहुंचने वाली थी और इसी दौरान वो टॉयलेट जाने के लिए उठे थे। तभी एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि हमलावार ने सीधे उनकी नाक पर वार करने की कोशिश की गई और कई जगहों पर चोट पहुंचाई है। अचानक हुए इस हमले से ट्रेन के डिब्बे में अफरा-तफरी मच गई। आशुतोष ब्रह्माचारी का दावा है कि उन्होंने हमलावर का सामना किया और किसी तरह अपनी जान बचाई।

उन्होंने बताया कि हमले के बाद उन्होंने खुद को ट्रेन के बाथरुम में बंद कर लिया जिससे उनकी जान बच सकी। घटना के बाद ट्रेन में मौजूद यात्रियों में भी दहशत का माहौल बन गया है। आशुतोष ब्रह्माचारी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि उनकी नाक काटने के लिए पहले से ही 21 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। उनका दावा है कि इसी घोषणा के अंतर्गत यह हमला करवाया गया है। उन्होंने कहा कि यह पूरी साजिश पहले से रची गई थी। इसमें स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद तथा उनके साथियों की भूमिका हो सकती है हालांकि इन आरोपों की जांच चल रही है।

अकेला था हमलावर

घटना के बारे में बताते हुए आशुतोष ब्रह्माचारी ने कहा कि जिस समय उन पर हमला हुआ तो उस समय हमलावर अकेला ही था हालांकि उन्होंने यह भी कहा था कि यह संभव है कि उनके साथ अन्य लोग भी मौजूद रहे हैं। उन्होंने बताया कि हमलावर के हाथ में धारदार हथियार था। उसने कई बार वार करने की कोशिश की जिससे उन्हें कई चोटें आई हैं।

आशुतोष ब्रहमाचारी ने घटना को लेकर दिया

आशुतोष ब्रह्माचारी ने बताया कि वो इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक मामले की पैरवी के लिए आ रहे थे। उनका कहना है कि उन्हें कोर्ट में अपना पक्ष दाखिल करना था। उन्होंने बताया कि यह मामला पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत जुड़ा है। इसमें एक याचिका दायर की गई है और उसमें उन्हें अपना जवाब दाखिल करना है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण में 12 तारीख की सुनवाई होनी है जिसके सिलसिले में भी वो प्रयागराज पहुंचे थे।

हमले से फैली सनसनी

चलती ट्रेन में हुए हमले की खबर फैलते ही सनसनी फैल गई। खासतौर पर इसलिए भी क्योंकि आशुतोष ब्रह्माचारी को श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले का मुख्य वादी बताया जा रहा है। प्रयागराज जीआरपी पुलिस का कहना है कि हमला किसने और किन परिस्थितियों में किया है।

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -