बॉलीवुड: टीवी एक्टर आशीष कपूर रेप के आरोप में अरेस्ट हो गए हैं। उन पर दिल्ली में एक हाउस पार्टी के दौरान लड़की के साथ बाथरुम में जबरदस्ती करने के आरोप लगे हैं। एक्टर के खिलाफ 11 अगस्त को शिकायत दर्ज हुई थी। इसके बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरु करके पुणे से आशीष को अरेस्ट किया है पर बहुत से लोग नहीं जानते हैं कि आशीष कपूर आखिर है कौन?
इन सीरियल्स में काम कर चुके हैं एक्टर
आशीष के करियर की यदि बात करें तो उन्होंने ‘Ssshhh…Phir Koi Hai’ के साथ अपना एक्टिंग करियर शुरु किया था। इसके बाद वो ‘साथ फेरे-सलोनी का सफर’ में दिखे थे। उन्हें पहचान शो देखा ‘एक ख्वाब’ से मिली थी। इस शो में उन्होंने एक प्रिंस का किरदार निभाया था। अपनी एक्टिंग से उन्होंने फैंस के दिलों में खास जगह बनाई थी। इसके बाद भी वह कई सुपरहिट टीवी सीरियल्स में दिखे। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’, ‘ससुराल सिमर का 2’, ‘मन की आवाज प्रतिज्ञा’, ‘वारिस’, ‘वो अपना सा’, ‘सावित्री’, ‘लव मैरिज या अरेंज मैरिज’, ‘मोल्लकी-रिश्तों के अग्निपरीक्षा’ जैसे टीवी शोज में भी एक्टर नजर आ चुके हैं।
इस एक्ट्रेस संग रहे अफेयर के चर्चे
पर्सनल लाइफ की अगर बात करें तो आशीष का नाम एक्ट्रेस प्रियल गौर के साथ जुड़ा था। देखा एक ख्वाब की को एक्टर संग उनका अफेयर था परंतु उनका रिलेशनशिप ज्यादा समय तक नहीं चल पाया था और बाद में उन्होंने ब्रेकअप कर लिया। ब्रेकअप के बाद आशीष और प्रियल दोनों दोस्त रहे थे।
इसके अलावा एक्टर का नाम मॉडल Ilda Kroni संग भी उनका नाम जुड़ा था। रिपोर्ट्स में यह कहा गया था कि दोनों दो साल तक रिलेशनशिप में रहे थे परंतु उनका रिश्ता खराब नोट पर खत्म हुआ था। इसके बाद 2021 में उनका नाम Peral Grey के साथ जोड़ा गया। खबरें यह थी कि उन्होंने Peral Grey के साथ सगाई कर ली है परंतु उनका भी ये रिश्ता ज्यादा लंबा चल नहीं पाया था।