नई दिल्ली: देश के सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने आतंकवाद को लेकर एक बड़ा बयान दे दिया है। यह बयान उन्होंने दिल्ली में आयोजित चाणक्य डायलॉग को संबोधित करते हुए दिया। उन्होंने कहा कि – ‘हमारे लिए आतंकवादी और आतंकवाद के आका एक बराबर हैं जो भी आतंकवाद को बढ़ावा देगा हम उसको जवाब देंगे’। इसके अलावा उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर और पाकिस्तान को लेकर भी बयान दिया है। उन्होंने कहा कि – ‘सिंदूर 2 नई चेतवानी है। पानी और खून एक साथ नहीं चल सकता। यदि आप हमें ब्लैकमेल करेंगे तो हम भी शांत नहीं बैठेंगे। अभी फिल्म शुरु हुई नहीं थी 88 घंटों में समझा दिया गया’।
पाकिस्तान के लिए बड़ा चैलेंज
आगे उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के लिए एक बड़ा चैलेंज बन कर रहेगा। यदि हम कह रहे हैं कि आप शांति की प्रक्रिया अपनाए। आप हमें अगर ब्लैकमेल करना चाहते हैं तो भारत किसी के ब्लैकमेल से नहीं डरेगा। यह ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक ट्रेलर ही था जो सिर्फ 88 घंटे में खत्म हो गया। हर लेवल पर समय के हिसाब से एक्शन लेना पड़ेगा। इंटीग्रेशन जितना जल्दी होगा उतना ही जल्दी हम जवाब दे पाएंगे।
सेना प्रमुख ने कहा कि पिछले साल में कई बादलाव हुए हैं और सुधार भी आया है। दोनों देशों के नेताओं में बात हुई है। पिछले 1 अक्टूबर से लेकर अब तक कई सुधार भी आए हैं। युद्ध का वियोजन हमें ढूंढना है। जब रक्षा मंत्री वहां पर गए तो उन्होंने कहा कि फैसला लेना चाहिए। दोनों ने यह माना है कि बॉर्डर पर यदि ज्यादा डायलॉग हुए तो मुनाफा होगा।
जम्मू-कश्मीर पर भी बोले सेना के प्रमुख
उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर का आदमी भारत के कोने-कोने में जाना चाहता है। वहां पर काम करना चाहता है। देश के लोग जम्मू-कश्मीर से जुड़ना चाहते हैं जो लोग वहां के हालात देखकर बाहर आए वो भी वापिस जाना चाहते हैं और अपनी जिम्मेदारी निभाना चाहते हैं।
