Punjab Govt Advertisement
HomeTechApple ने लॉन्च की Iphone 17 Series, भारत में इतनी होगी कीमत

Apple ने लॉन्च की Iphone 17 Series, भारत में इतनी होगी कीमत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

टेक्नोलॉजी: एप्पल ने अपने नए आईफोन की सीरीज अनवील कर दी है। इसमें आईफोन 17, आईफोन एयरस आईफोन 17 प्रो और 17 प्रो मैक्स अनवील कर दी है। कंपनी की ओर से आईफोन 17 की भारतीय कीमतों का ऐलान हो चुका है। आईफोन 17 एक बेस मॉडल है। इसमें A19 चिपसेट इस्तेमाल हुई है। इस प्रोसेसर की मदद से न सिर्फ परफॉर्मेंस अच्छी होगी बल्कि बैटरी बेकअप भी अच्छा होगा। कंपनी ने यह दावा किया है कि ये अब तक का सबसे पॉवरफुल बेस मॉडल है।

आईफोन 17 की भारत में कीमत

आईफोन 17 को इस बार दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। भारत में 256GB वेरिएंट है जिसकी कीमत 82,900 रुपये है और 512 GB की कीमत 1,02,900 रुपये है। आईफोन 17 हैंडसेट पांच कलर वेरिएंट ब्लैक, व्हाइट, ब्लू, सागा और पर्पल में आता है। 12 सितंबर से इसका प्री ऑर्डर भी शुरु होगा और इसकी पहली सेल 19 सितंबर से शुरु हो जाएगी।

आईफोन एयर की अगर बात करें तो यह एक स्लिम हैंडसेट है। इसको तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। भारत में इसकी प्री बुकिंग 12 सितंबर से शुरु हो जाएगी और इसकी पहली सेल 19 सितबंर से शुरु होगी। शुरुआती वेरिएंट की कीमत 1,19, 900 रुपये है। इसमें 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगी। आईफोन एयर के 512 GB वेरिएंट की कीमत 1,39,900 रुपये है। इसके अलावा 1TB वेरिएंट की कीमत 1,59,900 रुपये है।

आईफोन 17 प्रो की भारत में शुरुआती कीमत 1,34, 900 रुपये है इसमें यूजर को 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है । इसकी अलावा 512 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 154900 रुपये और 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 174900 रुपये है।

आईफोन 17 प्रो मैक्स की भारत में शुरुआत कीमत 14,9900 रुपये है। इसमें 256GB इंटरनल स्टोरेज यूजर्स को मिलेगी। इसके अलावा 512 GB वेरिएंट की कीमत 1,69,900 रुपये है। 1TB वेरिएंट की कीमत 1,89,900 रुपये और 2TB वेरिएंट की कीमत 2,29,900 रुपये है।

Apple Watch की भारत में कीमत

भारत में Apple Watch Ultra 3 की शुरुआती कीमत 89,900 रुपये है। इसके अलावा Airpods Pro 3 की भारत में कीमत 25,900 रुपये है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt Advertisement

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -