Tech: Google ने Android 16 का पहला Beta अपडेट—QPR1 Beta 1— आधिकारिक रूप से रिलीज कर दिया है। यह नया अपडेट शुरुआती तौर पर केवल Google Pixel डिवाइसेस के लिए उपलब्ध कराया गया है। कंपनी का दावा है कि यह वर्जन पहले के अर्ली प्रीव्यू की तुलना में अधिक स्टेबल है और इसे डेली यूज में लाना संभव है।
किन डिवाइसेस को मिलेगा Android 16 का अपडेट?
- Android 16 का यह Beta वर्जन फिलहाल निम्नलिखित Google Pixel डिवाइसेस के लिए उपलब्ध है:
- Pixel 6 सीरीज़
- Pixel 7 सीरीज़
- Pixel 8 सीरीज़
- Pixel 9 सीरीज़
- Pixel Fold
-
Pixel Tablet
क्या है खास Android 16 में?
- Android 16 में Material 3 Expressive Design Language को शामिल किया गया है, जिसमें यूजर्स को यूआई के कई हिस्सों में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इनमें शामिल हैं:
- नोटिफिकेशन शेड का नया लुक (ब्लर इफेक्ट के साथ)
- क्विक सेटिंग्स टाइल्स को अब री-साइज किया जा सकता है
- ब्राइटनेस स्लाइडर को रिफ्रेश किया गया है
- क्विक सेटिंग्स के नीचे रिसेट बटन
- नए पिल-शेप्ड हिस्ट्री बटन
- रिफ्रेश्ड रिसेंट मेन्यू डिजाइन
- इन सभी बदलावों से इंटरफेस और यूजर एक्सपीरियंस को पहले से ज्यादा स्मूद और विजुअली अट्रैक्टिव बनाया गया है।
फुल वर्जन कब आएगा?
Google का कहना है कि Android 16 का स्टेबल वर्जन जून 2025 में जारी किया जाएगा। तब तक Beta वर्जन टेस्टिंग के लिए जारी रहेगा, जिससे यूजर्स नई सुविधाओं को पहले से एक्सपीरियंस कर सकें और फीडबैक दे सकें।
अगर आप Pixel डिवाइस यूज कर रहे हैं, तो Android 16 का Beta 1 अपडेट डाउनलोड कर नए फीचर्स का अनुभव कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि यह अभी भी बीटा वर्जन है, जिसमें कुछ बग्स हो सकते हैं।