Punjab Govt
HomeNationalतेज बारिश में सड़क पार कर रहे बुजुर्ग के साथ हुआ हादसा,...

तेज बारिश में सड़क पार कर रहे बुजुर्ग के साथ हुआ हादसा, दर्दनाक मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कोडरमाः जिले के तिलैया थाना क्षेत्र में रांची-पटना मुख्य मार्ग (एनएच-20) पर दर्दनाक सड़क हादसे में एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई। यह हादसा पार्वती क्लिनिक के पास हुआ, जब वृद्ध व्यक्ति सड़क पार कर रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय इलाके में तेज बारिश हो रही थी और दृश्यता बहुत कम थी। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के बाद अंधेरे और बारिश के कारण सड़क पर गिरे शव को कई वाहनों ने रौंद दिया, जिससे शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। घटना का पता लगने पर आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची तिलैया थाना पुलिस ने शव को सड़क से हटाकर अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमॉर्टम के लिए कोडरमा सदर अस्पताल भेजा।

तिलैया थाना के एसआई महादेव पांडेय ने बताया कि उन्हें देर रात दुर्घटना की सूचना मिली थी। टीम के साथ मौके पर पहुंचने पर एक वृद्ध व्यक्ति को मृत अवस्था में पाया गया। उन्होंने बताया कि मृतक की उम्र करीब 60 वर्ष प्रतीत होती है। पुलिस ने मामले में अज्ञात चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -