मनोरंजन: बिग बॉस 19 में इन दिनों फैमिली वीक चल रहा है। ऐसे में सभी कंटेस्टेंट्स के इमोशन्स एक-एक करते बाहर आ रहे हैं। अशनूर कौर, कुनिका सदानंद, फरहाना भट्ट और गौरव खन्ना के घरवालों के बाद अब शो में अमाल मलिक के भाई अरमान मलिक नजर आने वाले हैं। शो में रहने के 3 महीने बाद अरमान अब अपने भाई से मिलने के बाद इमोशनल होते नजर आ रहे हैं।
भाई से मिलकर रोने लगे अरमान
शो का एक नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में उनका ब्रदरहुड दिख रहा है। भाईयों का इमोशनल बॉन्ड देखकर सिर्फ घरवाले ही नहीं बल्कि फैंस भी दुखी हो गए हैं। अरमान ने गाना गाते हुए बीबी हाउस में एंट्री ली। इस दौरान अमाल पुल के किनारे लेटे हुए थे। अरमान अपने भाई के पास जाकर उन्हें गले से लगा लेते हैं। भाई के माथे पर किस भी वह करते हैं और उनके आंसू पोंछते हैं। अमाल और अरमान बाद में एक-दूसरे को गले लगाते हैं। इसके बाद उनके पास बैठी फरहाना भट्ट भी ये मोमेंट देखकर इमोशनल हो जाती है।
View this post on Instagram
फैंस को पसंद आया दोनों भाईयों का बॉन्ड
अमाल और अरमान के इस रियूनियन का उनके फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे थे। पहले खबरें आई थी कि अमाल के पिता डब्बू मलिक शो में आएंगे परंतु उनकी जगह अरमान ने आकर बिग बॉस घर का माहौल बदल दिया। अमाल और अरमान का बॉन्ड काफी लोगों को पसंद आया है। दोनों ही भाई म्यूजिक इंडस्ट्री का काफी बड़ा नाम हैं। अमाल भी शो में कई बार अपने परिवार का जिक्र कर चुके हैं।
डिप्रेशन का शिकार रह चुके हैं अमाल
अमाल उस समय सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने अचानक से सोशल मीडिया पर अपने परिवार से अलग होने का फैसला लिया था। उस दौरान वह डिप्रेशन से जूझ रहे थे। सिंगर ने अपने भाई अरमान से अलग होने का कारण पेरेंट्स को बताया था। उनका यह कहना था कि अरमान की सक्सेस की बढ़ाई करते हुए वह अमाल को ताने मारते थे। इन सभी बातों से परेशान होकर उन्होंने परिवार वालों से नाता तोड़ने वाला पोस्ट शेयर किया था हालांकि अब वो यह साफ कर चुके हैं कि उनकी परिवार और अपने भाई से कोई भी अनबन नहीं है।
बिग बॉस में अमाल की गेम की बात करें तो वो इस समय छाए हुए हैं। शो में उनकी जर्नी काफी दिलचस्प रही है। शो में कई बार वो गुस्से में अपना आपा भी खो चुके हैं। गालियां देने के लिए उन्हें शो में रोका भी गया है। ऐसे में अब देखना यह होगा कि भाई अरमान के जाने के बाद अमाल का गेम कैसे बदलेगा।