Punjab Govt
HomeHimachalधौमेश्वर मंदिर तलमेहड़ा व सड़कों पर लगी सभी लाइटें बंद, राष्ट्र के...

धौमेश्वर मंदिर तलमेहड़ा व सड़कों पर लगी सभी लाइटें बंद, राष्ट्र के समर्थन के लिए फैसला: प्रवीण शर्मा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

राष्ट्र हित के लिए जान भी कुर्बान, भारत देश के लिए हर समय धड़कता है दिल

ऊना/सुशील पंडित: देशभक्ति और जनजागरण की मिसाल पेश करते हुए धौमेश्वर मंदिर और तलमेहड़ा मंदिर ट्रस्ट ने एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। मंदिर ट्रस्ट के चेयरमैन प्रवीण शर्मा ने बताया कि अगली सूचना तक मंदिर परिसर की सभी लाइटें बंद रहेंगी। यही नहीं, सड़क किनारे लगी लाइटें भी बंद की जाएंगी, ताकि राष्ट्र के साथ एकजुटता का संदेश पूरे क्षेत्र में जाए।

प्रवीण शर्मा ने कहा कि भारत एक संवेदनशील दौर से गुजर रहा है। देश की सीमाओं पर तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और भारतीय सेना हर मोर्चे पर मजबूती से डटी हुई है। ऐसे समय में यह फैसला समाज में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूती प्रदान करता है।

शर्मा ने कहा कि भारत देश, भारत सरकार और भारतीय सेना के साथ हम तन-मन-धन से खड़े हैं। पहले राष्ट्र है, फिर राजनीति। कोई भी व्यक्ति या संस्था यदि इस निर्णय का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी और जुर्माना भी लगाया जाएगा।प्रवीण शर्मा ने बताया कि उन्होंने न केवल मंदिर परिसरों की लाइटें बंद की हैं, बल्कि अपनी पंचायत खरयालता में भी सभी सार्वजनिक लाइटें बंद करवाने की पहल की है। उनका मानना है कि जब देश एकजुट होकर संकट से निपट रहा है, तो हम सभी का कर्तव्य बनता है कि हम भी प्रतीकात्मक तौर पर ही सही, पर अपना समर्थन प्रकट करें।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -