HomeHimachalदेश मे सुई से लेकर जहाज तक निर्मित होने का सारा श्रेय...

देश मे सुई से लेकर जहाज तक निर्मित होने का सारा श्रेय कांग्रेस पार्टी को : देवेन्द्र भुट्टो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/सुशील पंडित : कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी द्वारा कमेटी अध्यक्ष राम आसरा शर्मा की अध्यक्षता में कांग्रेस पार्टी का 139 वां दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया। इस कार्यक्रम में कुटलैहड़ के विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। विधायक ने सम्बोधन में कहा कि अगर आज भारत वर्ष में सुई से लेकर जहाज तक निर्मित हो रहे है तो उसका सारा श्रेय कांग्रेस पार्टी को जाता है। भुट्टो ने कहा कि भारत देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनियां में कांग्रेस पार्टी को बलिदान पार्टी से सम्बोधित किया जाता है। क्योंकि जिस प्रकार कांग्रेस पार्टी में गांधी परिवार के प्रधानमंत्री रहते दो महान विभूतियों ने भारत देश के लिए प्राणों की आहुति देकर बलिदान दिया है। उसे आज भी जनता याद करती है। भुट्टो ने कहा कि जब भारत देश अंग्रेजो की हुकूमत से चलता था। उस अंग्रेजो की हुकूमत से देश को आज़ाद करवाने में भी कांग्रेस पार्टी का अहम योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कांग्रेस अधिकतर कांग्रेस के नाम से प्रख्यात भारत के प्रमुख राजनैतिक दलों में से एक है।कांग्रेस 50 वर्षों तक वह केंद्र सरकार का हिस्सा रही। भुट्टो ने कहा कि भारत में कांग्रेस पार्टी के सात प्रधानमंत्री रह चुके हैं। ओर सबसे पहले पण्डित स्व जवाहर लाल नेहरू (1947-64) उसके बाद स्व लाल बहादुर शास्त्री (1964-66) उसके बाद स्व श्री मति इंदिरा गांधी (1966-77,1980-84) स्व राजीव गांधी (1984-89) पी.वी. नरसिम्हा राव (1991-96) और मनमोहन सिंह (2004-2014) थे। भुट्टो ने कहा कि आज देश मे जो भी योजनाएं जनता के लिए धरातल पर शुरू होकर लाभ दे रही है। यह सव कांग्रेस पार्टी के प्रधानमंत्री रहते हुए लागू की गई थी। इस मौके पर राज्य रेंडक्रॉस सोसाइटी के प्रदेश संयोजक सुर्रिन्दर ठाकुर, कमेटी के महासचिव प्रवीण शर्मा,अजय शर्मा, कुटलैहड कांग्रेस कमेटी के सदस्य, प्रधान, उपप्रधान व पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -