ऊना/ सुशील पंडित : विकासखंड ऊना की ग्राम पंचायत पनोह में कृषि विभाग आत्मा परियोजना के अधिकारियों द्वारा किसानो के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को खेती के चार स्तंभ बीजामृत जीवामृत, बापसा, आच्छादन के बारे में बिस्तृत जानकारी दी गयी। साथ ही गेहूं की फसल में आने वाली पीलिया रोग की रोकथाम खट्टी लस्सी के बारे में जानकारी दी।
प्रगतिशील किसान देशराज जो सफलता पूर्वक प्राकृतिक खेती कर रहे हैं उन्होंने किसानों को प्राकृतिक खेती के विभिन्न सिद्धांतों व बीज संस्कार के लिए देसी गाय के गोबर गोमूत्र से निर्मित बीजामृत व जीवामृत घनजीवामृत आदि को वास्तविक रूप से बना कर बताया गया । इस शिविर में सहायक तकनीकी प्रबंधक सोनिया शर्मा ने बताया कि किस प्रकार रासायनिक खेती धरती, वातावरण और शरीर का नुक़सान कर रही है।अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन के लिए प्राकृतिक खेती व देशी गाय के गुणों से भी अवगत करवाया। इस मौके पर ग्राम पंचायत प्रधान भी उपस्थित रहे।