बॉलीवुड: 2000 दशक की शुरुआत में अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा के बीच में अफेयर की खबरें जोरों पर थी। इन खबरों के चलते प्रियंका चोपड़ा को अपने करियर में कई दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा। उन्होंने ‘अंदाज’, ‘ऐतराज’ और ‘वक्त: द रेस अगेंस्ट टाइम’ जैसी कई फिल्मों में एक साथ काम किया है। इसके अलावा दोनों एक्टर फिल्म बरसात में भी काम करने वाले थे परंतु अक्षय कुमार ने इससे मना कर दिया। डॉयरेक्टर सुनील दर्शन के अनुसार, अक्षय कुमार के अफेयर की चर्चा उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना तक पहुंच गई थी।
डायरेक्टर ने बताया सच
बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में सुनील दर्शन ने अक्षय कुमार के साथ अपने रिश्ते और उनके साथ की सुपरहिट फिल्मों के लिए साइन करने के तरीके के बारे में बात की। उस दौरान जब होस्ट ने उनसे अक्षय कुमार के बरसात से पीछे हटने पर सवाल किए गए तो उन्होंने बताया कि ऐसा उनके घर में हुए एक पर्सनल विवाद के चलते हुआ था।
उन्होंने आगे कहा कि – ‘अब तो गाना यूट्यूब पर हैं मैं अक्षय और प्रियंका की शूटिंग की थी वो फिल्म शूट हुई थी मुझे पता है, हां वो फिल्म शूट हुई थी और एक पॉइंट ऐसा आया कि उसकी पर्सनल लाइफ में काफी उथल-पुथल मच गई थी’। डॉयरेक्टर ने कहा कि अक्षय ने उनसे पूछा था कि क्या वो फिल्म छोड़ सकते हैं क्योंकि उनकी निजी जिंदगी में एक बड़ा विवाद था। सुनील दर्शन ने प्रियंका के साथ अक्षय के अफेयर का भी इशारा किया और कहा कि शादीशुदा कलाकारों पर ज्यादा जिम्मेदारी होती है परंतु इंसान होने के नाते उनसे भी गलतियां हो जाती हैं।
उन्होंने कहा कि – ‘उसने मुझसे पूछा कि भाई यदि ये मेरे बिना हो पाए पर्सनल इश्यू के कारण से तो मैं तो ये मानता हूं कि एक्टर्स को बहुत जिम्मेदार होना चाहिए और शादीशुदा आदमियों को तो और भी ज्यादा जिम्मेदार होना चाहिए लेकिन क्या होता है गलती करना इंसान की फितरत होती है और प्रोड्यूसर को मार खाना उसकी तकदीर में होता है’।
इस दौरान जब सुनील दर्शन से पूछा गया कि उन्होंने प्रियंका चोपड़ा को क्यों नहीं रिप्लेस किया और उनकी जगह अक्षय को जाने दिया तो डायरेक्टर ने कहा कि यह उनकी पर्सनल चॉइस थी क्योंकि वह इसकी जिम्मेदारी प्रियंका को नहीं देना चाहते थे। साथ ही यह अक्षय ही थे जिन्होंने फिल्म से बाहर होने की बात की थी इसलिए यह सही ऑप्शन था।
उन्होंने कहा कि – ‘ये मेरा फैसला था क्योंकि मैं चाहता था कि प्रियंका चोपड़ा को उस हादसे का जिम्मेदार न ठहराऊं और मैं सोचता था भाई जिसका मेरे से गहरा संबंध था जितना भी था वो तो अक्षय ही कहता था कि मैं तुझे अपना क्या समझता हूं वो तो उस समय शायद किसी टेप में भी मिल जाए बाकी मैंने सोचा कि ये ही बेहतर है कि प्रियंका को कंटिन्यू करें और जिसने मुझे ऑप्शन दिया उसे रिप्लेस करें’।
प्रियंका चोपड़ा से तोड़ा अक्षय ने अपना रिश्ता
प्रियंका चोपड़ा और अक्षय कुमार बॉलीवुड के मशहूर कपल थे। दोनों ने एक साथ कई सारी सुपरहिट फिल्में भी दी हैं। 2000 के दशक की शुरुआत में उनका ऑन स्क्रीन रोमांस भी काफी लाइमलाइट में रहा है। उनके रोमांटिक लिंकअप की चर्चा के कारण अक्षय कुमार की पर्सनल जिंदगी में मुश्किलें खड़ी हो गई। इस वजह से ट्विंकल खन्ना ने अक्षय कुमार से तलाक की मांग कर दी और उन्होंने प्रियंका के साथ अपना रिश्ता भी तोड़ दिया।