Punjab Govt AD
HomeSportsIPL 2024 में पैट कमिंस के बाद इस खिलाड़ी ने तोड़े सारे...

IPL 2024 में पैट कमिंस के बाद इस खिलाड़ी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 24.75 करोड़ में बिका यह दिग्गज खिलाड़ी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

दुबई: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के लिए ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया के लेफ्ट आर्म पेसर मिचेल स्टार्क पर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने 24.75 करोड़ की रिकॉर्ड बोली लगाई है। स्टार्क 2 करोड़ के बेस प्राइस पर ऑक्शन में उतरे थे। ऑक्शन में स्टार्क के लिए केकेआर और गुजरात टाइटंस के बीच होड़ मची थी, लेकिन आखिरी बोली में केकेआर ने बाजी मार ली। 9 साल बाद मिचेल स्टार्क आईपीएल में खेलते नजर आएंगे। आईपीएल के इतिहास की यह सबसे बड़ी बोली है। उन्होंने अपने ही देश के खिलाड़ी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस ऑक्शन की यह दूसरी 20 करोड़ या उससे ज्यादा की बोली लगी। इससे पहले पैट कमिंस को 20.5 करोड़ में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा।

मिचेल स्टार्क की बात करें तो उन्होंने आखिरी बार आईपीएल में 2015 का सीजन खेला था। अब 9 साल बाद वह लौटेंगे और इस ऐतिहासिक बोली के बाद उनके हौसले निश्चित ही बुलंद होंगे। उनके नाम इससे पहले 27 आईपीएल मैचों में 34 विकेट दर्ज हैं। उन्होंने वहीं टी20 इंटरनेशनल में 58 मैच खेलकर 73 विकेट झटके हैं। वह ऑस्ट्रेलिया ही नहीं दुनियाभर के टॉप पेसर्स में से एक हैं। वह इससे पहले आरसीबी का हिस्सा रहे चुके थे। कहा जा रहा था कि आरसीबी आगे आएगी लेकिन गुजरात और कोलकाता के बीच कांटे की टक्कर दिखी। इसमें केकेआर ने बाजी मार ली।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -