नई दिल्लीः पहलगाम अटैक को लेकर भारत द्वारा लगातार पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की जा रही थी। वहीं देर रात भारत ने पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक कर दी है। अब उस स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान को लेकर भारत का एक बड़ा सामने आया है। दूसरे भाषा में कहें तो यह पाकिस्तान के लिए एक चेतावनी है। पाकिस्तान में स्ट्राइक करने के बाद भारत ने एक बड़ा स्टेटमेंट दिया है जो पाकिस्तान के लिए चेतावनी है। भारत ने कहा है कि अगर पाकिस्तान ने फिर से कोई गड़बड़ी की तो भारत उस पर फिर से हमला करेगा।
भारत ने पाकिस्तान के कुछ अन्य आतंकी ठिकानों की पहचान कर ली है। बता दें कि इस स्ट्राइक के बाद भारत ने कुछ देशों से बात करते हुए उन्हें इसकी जानकारी भी दी है। भारत ने अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, UAE और सऊदी अरब से बात की है। इसी के बाद अब अमेरिका से भी पड़ोसी देश को चेतावनी मिल गई है। व्हाइट हाउस के आधिकारिक सूत्रों ने दावा किया है कि अमेरिकी एनएसए एवं विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा, भारत के स्ट्राइक के खिलाफ किसी तरह के एक्शन की मत सोचे पाकिस्तान।
भारत से जंग की हिमाकत ना करे पाकिस्तान। साथ ही भारत को लेकर रूबियो ने कहा, भारत को आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई का अधिकार था। अब भारत की तरफ से किए गए इस अटैक के जवाब में पाकिस्तान कोई हमला न करने का प्लान बनाए। इसी के साथ जहां पाकिस्तान की तरफ से भारत को जवाब देने की बात की जा रही है। वहीं, मार्को रुबियो ने पाकिस्तानी एनएसए से बात करके शांत बैठे रहने के लिए कहा। पाकिस्तान को अमेरिका ने दी चेतावनी, भारत की स्ट्राइक का जवाब देने का भी मत सोचना।