बठिंडा: 25 अप्रैल को जालंधर के जिला प्रशासन ने गैरकानूनी तौर पर गांव समरावा मे स्थित samra palace मे चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर रेड की थी। इस दौरान 20 से 25 लोगो की जगह मे रहने वाले 125 लोगो को छुड़ाया गया था। जिन्होंने खुलासा किया था कि यह केंद्र सुखी चलाता है और लोगो के साथ जानवरो जैसा सलूक किया जाता था। इस मामले मे हलके के एक वर्चस्व नेता का नाम विपक्ष ने उछाला था, लेकिन यह मुद्दा कुछ दिन बाद शांत हो गया था।
ऐसे ही एक फर्जी नशा छुड़ाने वाला केंद्र बठिंडा में चला रहा था। जिसकी सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग और पुलिस ने केंद्र पर छापा मार 18 लोगों को सरकारी नशा छुड़ाने वाले केंद्र मे भर्ती करवाया। प्रशासन ने बिल्डिंग को सील कर दिया है।
मौके पर पहुंचे डीएसपी सिटी 1 हरबंस सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग और पुलिस ने संयुक्त टीम बना कर साई नगर के एक घर में चल रहे गैरकानूनी नशा छुड़ाने वाले केंद्र पर छापेमारी की है। इस दौरान 18 युवकों को केंद्र से बरामद कर उन्हें नशा छुड़ाने के लिए सरकारी सदर अस्पताल बठिंडा में भर्ती कराया गया।
पुलिस इस अवैध केंद्र के संचालको की जानकारी हासिल कर रही है। पुलिस को केंद्र से 870 खुली गोलियां और कैप्सूल भी मिले हैं। जिन्हें पुलिस ने कब्जे में लेकर स्वास्थ्य विभाग को सौंप दिया है।
