मनोरंजन : यूएस, इजरायल और ईरान के बीच शनिवार को 28 फरवरी से चल रहा संघर्ष खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा। इन सबके बीच में अब कई भारतीय सेलेब्रिटी यूएई में फंस गए थे। इनमें से एक थी ईशा गुप्ता। ईशा गुप्ता अबू धाबी में थी और घर वापिस लौटने की कोशिश कर ही थी। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर हालत के बारे में अपडेट देते हुए लिखा था कि ये डरावना समय है। साथ ही उन्होंने दुआ की थी कि भगवान उन्हें सलामत रखेंगे। अब खुशी की बात यह है कि ईशा भारत वापिस आ गई हैं।
घर वापिस लौटी ईशा गुप्ता
ईशा गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर फैंस को इसकी खुशखबरी दी है। उन्होंने साथ ही एयरलाइंस, यूएई सरकार और होटल स्टाफ को मदद के लिए धन्यवाद भी किया है। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर एक लंबा नोट लिखा है। उन्होंने लिखा कि – ‘घर वापिस आ गई हूं। सभी को उनकी प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। जिस स्थिति में हम सभी थे वह सब बहुत कठिन था। सच में भगवान की कृपा से सुरक्षित रहना। यह सब 28 फरवरी को शुरु हुआ था जब मैं एयरपोर्ट पर थी। दोपहर 1 बजे तक एयरपोर्ट बंद हो गया। चारों ओर अफरा-तफरी मच गई क्योंकि किसी को नहीं पता था कि क्या हुआ है फिर मिसाइल अटैक की खबरें आने लगी और किसी को नहीं पता था कि अगले पल में क्या होने वाला है। अजनबी लोग एक-दूसरे को सांत्वना दे रहे थे सभी अपने घरवालों को फोन कर रहे थे’।
View this post on Instagram
मैंने जो देखा वो बहुत गलत था
उन्होंने आगे लिखा कि – ‘यह मैं जरुर बताना चाहूंगी कि मैंने जो देखा वह यूएई देश की ताकत थी। हम अबू धाबी एयरपोर्ट पर थे। ग्राउंड स्टाफ और एयरपोर्ट सिक्योरिटी ने तुरंत एक्शन लिया और पूरे समय शांत रहकर काम किया। भले ही हम सभी इस स्थिति में एक साथ थे। मैंने तब तक खुद चेक इन नहीं किया था इसलिए मैं पलटकर अबू धाबी में अपने होटल की ओर वापिस चली गई’।
इसके आगे ईशा ने वो भी कहानियां सुनाई हैं जो उस रात होटल में मिले लोगों से उन्होंने खुद सुनी है। ये बात बहुत अच्छी है कि ईशा गुप्ता सही सलामत अपने घर लौट आई है। फैंस समेत एक्ट्रेस के परिवार को भी राहत की सांस मिली है। ईरान ने इजरायल के साथ-साथ यूएई पर भी कई मिसाइलें दागी थी जिसमें अबू धाबी का जायेद इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी शामिल था। इसके बाद उड़ानें रद्द कर दी गई थी फिलहाल लिमिटेड फ्लाइट्स को ही उड़ने दिया जा रहा है।