Loading...
Girl in a jacket
HomePunjabJalandharJalandhar News : Vardaan Medical Centre पर फायरिंग मामले में ACP और...

Jalandhar News : Vardaan Medical Centre पर फायरिंग मामले में ACP और SHO Suspend

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर (Ens): शहर में गोलियां चलने की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही है। मोता सिंह नगर में स्थित Vardaan Medical Centre पर फायरिंग मामले में एसीपी और एसएचओ पर गाज गिरी है। इस मामले में एसीपी मॉडल टाउन परमिंदर सिंह मंड और थाना 6 एसएचओ रविंद्र गौरी को सस्पेंड किया गया। इसकी पुष्टि पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने की है।

हैरानी की बात यह है कि सुबह संतोखपुरा में डॉक्टर के घर पर फायरिंग मामले में अभी तक किसी अधिकारी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। जबकि मॉडल टाउन में वरदान मेडिकल सेंटर पर फायरिंग को लेकर दो पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई कर दी गई है। ऐसे में अब देखना यह है कि नॉर्थ की घटना को लेकर क्या वहां के अधिकारियों पर भी गाज गिरेंगी।

बता दें कि इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है इसमें देखा जा सकता है कि हेलमेट पहने मोटरसाइकिल सवार हमलावर सेंटर के बाहर आकर रूकता है और ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर देता है जिसके बाद घटना को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो जाता है। गोलियों की आवाज सुनकर इलाके के लोगों में दहशत फैल गई है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार सेंटर की संचालक को पिछले कुछ समय से धमकी भरी कॉल आ रही थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page