Punjab Govt
HomeBreaking Newsघर में घुसकर मां-बेटे पर एसिड अटैक, CCTV में आरोपी कैद

घर में घुसकर मां-बेटे पर एसिड अटैक, CCTV में आरोपी कैद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लखनऊः लखनऊ के पॉश इलाके गोमतीनगर में एसिड अटैक का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि दो संदिग्ध युवकों ने घर में घुसकर मां और बेटे पर तेजाब फेंक दिया। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से झुलस गए हैं। दोनों को अस्पताल में एडमिट कराया गया हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है ओर आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से दो संदिग्धों की शिनाख्त की है, जिनके हाथ में एसिड की बॉटल दिख रही है।

पूरा मामला गोमतीनगर के पॉश इलाके विराम खंड-3 का है। यहां विकास वर्मा (विक्की) और उनकी मां अनीता वर्मा परिवार के साथ रहती हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार रात करीब 9.30 बजे 2 अज्ञात युवक उनके घर पहुंचे और खटखटाया। जैसे ही मां-बेटे ने गेट खोला तो दोनों लड़के एसिड डालकर भाग गए। दोनों मां-बेटे को गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

विकास वर्मा ने बताया कि दो युवक करीब 9ः30 बजे घर पहुंचे और दरवाजा खटखटाया। मां ने जब दरवाजा खोला तो उन्होंने विक्की और विकास को बुलाने के लिए कहा. जिसके बाद मेरा छोटा भाई विकास पहुंचा तो उन्होंने उस पर तेजबा से हमला कर दिया। बचाने आई मां पर भी उन्होंने एसिड फेंक कर फरार हो गए। इस हमले में विक्की के चेहरे और सिना गंभीर रूप से झुलस गए है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी खंगाला तो दो युवक एसिड की बोतल के साथ दिखे, लेकिन उनका चेहरा नहीं दिखा। फिलहाल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -