Punjab Govt
HomeNationalट्रेन की चपेट में आने से Accountant की मौत, शरीर से अलग...

ट्रेन की चपेट में आने से Accountant की मौत, शरीर से अलग होकर 25 मीटर दूर गिरा धड़, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शाहजहांपुरः उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में ट्रेन की चपेट में आने से अकाउंटेंट की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार थाना सदर बाजार क्षेत्र के लालपुर के पास स्थित इंद्रानगर रेलवे क्रॉसिंग के पास अकाउंटेंट ने जीवनलीला समाप्त की। मृतक की पहचान अमरदीप सक्सेना के रूप में हुई है। घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है, जिससे पता चला है कि अकाउंटेंट ने ट्रेन के आगे लेटकर आत्महत्या की है। सीसीटीवी में रेलवे ट्रैक के पास अकाउंटेंट ट्रेन का इंतजार करता हुआ दिखाई देता है और जैसे ही ट्रेन नजदीक आती है, वह अचानक पटरी पर लेट जाता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

बताया जा रहा है कि रेलवे फाटक बंद होने के दौरान कई लोग क्रॉसिंग के दोनों तरफ खड़े होकर ट्रेन के गुजरने का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान अमरदीप सक्सेना फाटक के आगे रेलवे ट्रैक के पास पहुंच गया। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि अमरदीप ट्रैक के पास खड़ा होकर ट्रेन के आने का इंतजार करता है। जैसे ही ट्रेन करीब पहुंचती है, वह अचानक पटरी पर लेट जाता है।

वहां मौजूद लोगों को जब तक कुछ समझ आता और वे उसे रोकने की कोशिश करते, तब तक ट्रेन आ चुकी थी और वह उसकी चपेट में आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रेन की टक्कर से शरीर के टुकड़े हो गए और धड़ करीब 25 मीटर दूर जाकर गिरा। इस दर्दनाक घटना को देखकर मौके पर मौजूद लोग सन्न रह गए। मृतक अमरदीप सक्सेना तिलहर तहसील के गढ़िया रंगीन ब्लॉक में अकाउंटेंट के पद पर था।

वह शहर के बिजलीपुरा मोहल्ले में रहता था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर किन परिस्थितियों में अकाउंटेंट ने इतना बड़ा कदम उठाया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है। मृतक के परिजनों व परिचितों से पूछताछ की जा रही है. जांच के बाद ही इस आत्महत्या के पीछे की असली वजह सामने आ पाएगी।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -