हाजीपुर : बस स्टैंड के पास आज सुबह करीब 10 बजे सत्संग घर से लौट रहे एक मोटरसाइकिल सवार दंपति दुर्घटना का शिकार हो गया। इस हादसे में महिला की मौत हो गई जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसा उस समय हुआ जब मोटरसाइकिल सवार को एक टिप्पर ने टक्कर मार दी। जिससे ढाडेकवाल निवासी रेखा रानी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति जगमोहन सिंह घायल हो गया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच शुरू कर दी है।