विश्व मोहन देव चौहान सचिवालय तलब
ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश सरकार ने अधिकारियों के तबादलों संबंधी अधिसूचना जारी की है। आदेश के अनुसार अभिषेक मित्तल (HPAS-2025), जो वर्तमान में भरमौर जिला चंबा में एस.डी.एम. के पद पर कार्यरत थे, अब उन्हें ऊना में सब डिविजनल ऑफीसर सिविल के पद पर तैनात किया गया है।
वहीं विश्व मोहन देव चौहान (HPAS-2019), जो अब तक ऊना में एस.डी.एम. के रूप में कार्यरत थे, उन्हें कार्मिक विभाग, सचिवालय शिमला में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।इसके अतिरिक्त, कुलबीर सिंह राणा (HPAS-2016), अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कम प्रोजेक्ट ऑफिसर, आई.टी.डी.पी. भरमौर, जिला चंबा को अपने मौजूदा दायित्वों के साथ-साथ भरमौर के एस.डी.एम. (नागरिक) का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।यह आदेश संजय गुप्ता, मुख्य सचिव, हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से जारी किए गए हैं।
