मनोरंजन: बिग बॉस 19 में इन दिनों हाई वोल्टेड ड्रामा देखने को मिल रहा है। इस हफ्ते शो में सीधे दो एविक्शन हो गए हैं। दोनों ही एविक्शन फैंस के लिए काफी शॉकिंग थे खासतौर पर अभिषेक बजाज का तो किसी ने नहीं सोचा था। अभिषेक जब से घर से बाहर हुए है तब से सोशल मीडिया पर भी काफी बवाल मचा हुआ है। फैंस का कहना है कि अभिषेक बजाज के साथ गलत हुआ है। जब अभिषेक बिग बॉस के घर में थे तो उस समय उनकी एक्स वाइफ अकांक्षा जिंदल ने भी उनके बारे में काफी कुछ बोला था। अब इस पर अभिषेक ने चुप्पी तोड़ी है।
मैं नहीं चाहता कि वो परेशान हो
आकांक्षा ने अभिषेक पर चीटिंग के आरोप भी लगाए हैं। ऐसे में अब एक्टर ने उनको करारा जवाब दिया है। हाल ही में एक इंटरव्यू में अभिषेक ने कहा कि शो में जाने के बाद कुछ भी नहीं पता चलता कि आखिर बाहर क्या हो रहा है। उन्हें शो के दौरान लगा था कि एक शख्स उनसे जुड़ा हुआ और उसकी लाइफ भी उनके साथ डिस्कस होगी।
अभिषेक ने कहा कि – ‘यदि वो इंसान अपनी लाइफ में आगे बढ़ गई है और सेटल हो गई है तो मैं कभी भी नहीं चाहता हूं कि मेरी वजह से उन्हें परेशानी हो मैं अपनी तरफ से उनका नाम बेवजह कभी भी नहीं घसीटना चाहूंगा लेकिन ये सब वो बाते हैं जो मैं पहले सोचा करता था अब मुझे पता चला कि मेरे खिलाफ कई सारी बातें बोल गई तो मुझे बहुत बुरा लगा’।
मेरा पहला प्यार थी
अभिषेक ने कहा कि – ‘वो मेरा पहला प्यार थी जब मेरी शादी हुई तो मैं बच्चा था उस समय चीजें ठीक से नहीं संभल पाई और हम सहमति से अलग हो गए। मैंने इस प्लेटफॉर्म तक पहुंचने के लिए दिन रात मेहनत की है। एक एक्टर के तौर पर काफी रिजेक्शन झेलना पड़ता है। इंडस्ट्री में मुझे किसी ने सपोर्ट नहीं किया और इस दौरान कोई नीचा दिखाए तो ये बहुत गलत है। मीडिया को ऐसे सामाजिक कीड़ों और फेम डिगर को एंटरटेन नहीं करना चाहिए’।