खेल : टी-20 वर्ल्ड कप क्रिकेट का एक और खिताब जीतने के लिए भारतीय टीम आज न्यूजीलैंड के सामने होगी। पूरा देश टीम इंडिया की जीत के लिए दुआएं कर रहा है। क्रिकेट प्रेमियो को भी इस बात की उम्मीद है कि भारतीय टीम पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़कर एक बार फिर से वर्ल्ड चैंपियन बनेगी। फैंस को बहुत नजदीकी और रोमांचक फाइनल मैच होने की उम्मीद है। मैच आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय समय के अनुसार, शाम 7 बजे से ये मुकाबला शुरु होगा। फाइनल से पहले टीम इंडिया की प्लेइंग इंडिया इलेवन को लेकर बड़ी बहस छिड़ चुकी है।
भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने टीम मैनेजमेंट को सलाह दी है कि खराब परफॉर्मेंस से जूझ रहे ओपनर अभिषेक शर्मा को खिताबी मुकाबले से बाहर कर दिया जाए। गावस्कर का यह मानना है कि अभिषेक इस पूरे टूर्नामेंट में संघर्ष करते दिख रहे हैं। खासकर स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ उनकी कमजोरी साफ दिखी है। टूर्नामेंट में वह सिर्फ एक बार ही 50 का आंकड़ा पार कर पाए हैं और तीन मौके पर ऑफ स्पिनर्स का शिकार बने हुए हैं।
अभिषेक शर्मा का खराब रहा प्रदर्शन
सेमीफाइनल में अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन खराब ही रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में वह सिर्फ 9 रन बनाकर विल जैक्स की गेंद पर आउट हो गए हैं। पूरे टूर्नामेंट में उनका स्कोर 0,0,0,15,55, 10 और 9 रहे हैं। इस तरह उन्होंने 7 पारियों में सिर्फ 89 रन बनाए हैं और उनका औसत 12.71 रहा है।
अभिषेक शर्मा भले ही अभी तक आईसीसी की टी-20 रैंकिंग में नंबर में बल्लेबाज हो परंतु वो अपनी गलतियों से सीख भी नहीं रहे। पूर्व कप्तान ने टीम मैनेजमेंट को सुझाव दिया है कि कप्तान सूर्यकुमार यादव और हेड कोच गौतम गंभीर फाइनल के लिए टीम में बदलाव पर विचार करेंगे। उनके अनुसार, ईशान किशन को संजू सैमसन के साथ ओपनिंग करने का मौका मिला है। वहीं रिंकू सिंह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाएगा। गावस्कर ने कहा कि रिंकू सिंह में आत्मविश्वास की कमी नहीं है और कई बार ऐसे खिलाड़ी बड़े मैचों में कमाल कर जाते हैं।
वरुण चक्रवर्ती हुए टीम से बाहर
पूर्व भारतीय कप्तान ने गेंदबाजी यूनिट में भी बदलाव किया है। उन्होंने कहा कि मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की जगह कुलदीप यादव को मौका दिया जाएगा। पिछले कुछ मैचों में वरुण की गेंदबाजी काफी महंगी साबित हुई है। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 1/47 जिम्बाब्बे के खिलाफ 1/35 और वेस्टइंडीज के खिलाफ 1/40 के आकड़े दर्ज किए थे। सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ तो उनकी हालात और खराब रही जब जैकब बेथेल ने उनकी जमकर खबर ली और सिर्फ 13 गेंदों में 42 रन ठोक लिए।