Punjab Govt AD
HomeBreaking Newsआप कैबिनेट में फेरबदल की मिली मंजूरी, अब इन्हें मिली वित्त मंत्रालय...

आप कैबिनेट में फेरबदल की मिली मंजूरी, अब इन्हें मिली वित्त मंत्रालय की भी जिम्मेदारी!

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार के मंत्रीमंडल में फेरबदल को मंजूरी मिल गई है। उपराज्यपाल ने मुख्यमंत्री केजरीवाल द्वारा भेजे गए फेरबदल की प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। इसके साथ ही आतिशी को वित्त और राजस्व विभाग की भी जिम्मेदारी मिल गई है। उपराज्यपाल के कार्यालय से जानकारी दी गई है कि उन्होंने बुधवार को ही इस प्रस्ताव को मंजूरी दी दे है। हालांकि दिल्ली सरकार का कहना है कि उपराज्यपाल दफ्तर से कैबिनेट मंत्रियों के विभागों के फेरबदल की फाइल अभी तक उन्हें नहीं मिली है। 4 दिन से फाइल उपराज्यपाल के पास है।

दरअसल, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के जेल जाने के बाद आतिशी और सौरभ भारद्वाज को इसी साल मार्च में मंत्रीमंडल में शामिल किया गया था। तब आतिशी को छह विभाग शिक्षा, पीडब्ल्यूडी, महिला एवं बाल विकास, ऊर्जा, आर्ट कल्चर व भाषा और टूरिज्म की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वहीं सौरभ भारद्वाज को 7 विभाग हेल्थ, अर्बन डेवलपमेंट, जल, सिंचाई व बाढ़ नियंत्रण, विजिलेंस, सर्विसे और इंडस्ट्री दिए गए थे। सिसोदिया के जेल जाने के बाद वित्त और राजस्व विभाग की जिम्मेदारी कैलाश गहलोत को सौंपी गई थी। उन्होंने मौजूदा वित्त वर्ष का बजट भी पेश किया था। लेकिन अब दोनों विभाग आतिशी को दे दिए गए हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -