Punjab Govt
HomeNationalखेत से लौट रही युवती पर हमला, युवक ने चाकू से गर्दन,...

खेत से लौट रही युवती पर हमला, युवक ने चाकू से गर्दन, पेट पर किए कई वार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

वारदात को अंजाम देने के बाद खुद भी खाया जहर

झुंझुनूंः एक युवक द्वारा युवती को चाकू मारने का मामला सामने आया है। उसने युवती के गर्दन, हाथ और पेट पर चाकू से वार किए जिससे युवती सड़क पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ी। इस दौरान हमलावर युवक ने अपनी जेब से जहर निकालकर खा लिया। कुछ ही देर में वह भी बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा।

जानकारी मुताबिक, मंड्रेला थाना क्षेत्र की एक युवती अपने खेत से लौट रही थी कि एक युवक ने उस पर चाकू से हमला बोल दिया। युवक ने बेरहमी से उस पर वार करते हुए उसकी गर्दन, हाथ और पेट को छल्ली कर दिया। ग्रामीणों ने जब युवती की चीख-पुकार सुनी तो दौड़कर मौके पर पहुंचे। तब तक युवक ने भी जेब में रखी जहरीली चीज खा ली जिससे वह भी वहीं गिर गया। गंभीर हालत में दोनों को झुंझुनूं के बीडीके हॉस्पिटल पहुंचाया गया।

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक तौर पर मामला प्रेम प्रसंग का है। हालांकि दोनों के बयानों के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मंड्रेला थानाधिकारी सुरेश रोनल ने बताया कि 24 साल की युवती खेत में काम कर रहे अपने परिजनों को खाना देने गई थी। दोपहर करीब 1 बजे वह खेत से लौट रही थी कि उस पर घर से करीब 200 मीटर दूरी पर हमला हो गया। हमला करने वाले की पहचान प्रमोद कुमार (35) पुत्र मदनलाल के रूप में हुई है। हमले में युवती के शरीर पर चार गंभीर घाव आए हैं। गर्दन, हाथ और पेट पर चाकू से गहरे घाव हुए हैं। जबकि जहर खाने से युवक भी बेहोश होकर जमीन पर गिर गया था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को बुलाया।

घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। आगे गी जांच जारी है। युवती के बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं, उसकी हालत गंभीर है। जैसे ही वह होश में आएगी, पुलिस बयान लेकर FIR दर्ज करेगी। प्रारंभिक तौर पर हत्या के प्रयास (सेक्शन 307) और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -