पंचकूला: क्राइम ब्रांच 26 की टीम ने एक शातिर बाइक चोर गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान 28 वर्ष के युवक के तौर पर हुई है। आरोपी फरीदकोट पंजाब का रहने वाला है परंतु अब हाल ही में वो मोहाली में रह रहा था।
पुलिस ने खुलासा किया है कि आरोपी चोरी की बाइक अपने ही पहचान वालों को आधे दाम में दिया करता था। बाकी के आधे पैसे लेकर बाइक ट्रांसफर करने का झांसा देकर ठगी करता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 9 मोटरसाइकिल और 2 स्कूटी बरामद की है।
गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड लिया जाएगा ताकि इस मामले में गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा पाए। इस मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी क्राइम मनप्रीत सूदन ने बताया कि आरोपी खासतौर पर सप्लेंडर बाइक को निशाना बनाता था क्योंकि उसे चुराना आसान होता है।
पूछताछ में यह सामने आया है कि आरोपी पहले भी करीबन 10 महीने की जेल काट चुका है। पुलिस के अनुसार, चोरी की गई बाइक वह अपने परिचितों को बेच देता था और उनसे भी ठगी करके आधे पैसे लेता था। आरोपी को रामगढ़ से गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने बताया कि क्राइम ब्रांच 26 के इंचार्च और उनकी टीम के द्वारा आरोपी को गिरफ्तार करके 9 मोटरसाइकिल और दो स्कूटी बरामद की है। उसने बताया कि आरोपी नशा करने का भी आदी है और लंबे समय से बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी से पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ की जाएगी ताकि आरोपी से इस मामले में और भी खुलासे किए जा पाएं। पुलिस ने बताया कि चोरी की गई बाइकों को अपने जान-पहचान के लोगों को आधे दाम पर बेच देता था और बाकी आधे पैसे ट्रांसफर से समय में लेने की बात करके उन्हें धोखा देता था।
पुलिस ने बताया कि आज आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा जिसके बाद रिमांड के दौरान और भी खुलासे हो सकते हैं।