Punjab Govt
HomeNationalधान से भरे ट्रक को लगी आग, धूं-धूंकर जला, देखें वीडियो

धान से भरे ट्रक को लगी आग, धूं-धूंकर जला, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

दुर्गः धान से भरे एक ट्रक को अचानक आग लग गई। देखते ही देखते ट्रक आग की लपटों में घिर गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। जब तक आग पर काबू पाया तब तक ट्रक का केबिन वाला हिस्सा पूरी तरह से जलकर राख हो गया था।

ट्रक ड्राइवर रिमपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि वह घोटवानी धान खरीदी केंद्र से 725 बोरा धान लोड करके सेलूद स्थित राइस मिल जा रहा था। ट्रक दुर्ग उतई रोड होते जा रहा था। वह उतई पार करके आगे बढ़ा तो ट्रक में आग लग गई। ट्रक का इंजन ओवर हीट हो गया था, जिसके चलते उसमें आग लगी है। ड्राइवर ने बताया कि ट्रक से धुआं निकलता देख ट्रक को सड़क के किनारे खड़ा किया और देखा तो इंजन में आग लग गई थी। जिसके बाद 112 पर सूचित किया। सूचना मिलते ही उतई पुलिस मौके पर पहुंची और अग्निशमन विभाग कार्यालय दुर्ग में इसकी सूचना दी गई। ट्रक ड्राइवर के मुताबिक उसका ट्रक का टेम्परेचर मीटर खराब था। इससे उसे ओवर हीटिंग की जानकारी नहीं लग पाई।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -