नई दिल्ली : सुबह-सुबह भीषण हादसा होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि बिहार के बेगूसराय में रविवार तड़के एक शादी समारोह से लौटते समय गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बेगूसराय के एसडीपीओ ने जानकारी देते हुए बताया कि इस हादसे को लेकर कहा, “कुछ लोग एक शादी में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। रास्ते में गाड़ी चालक की लापरवाही और तेजी वाहन चलाने के कारण गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। डिवाइडर से टकराने के बाद गाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और 5 लोग घायल है।
एसडीपीओ ने बताया कि गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज जारी है। घायल ने बताया कि वह रात 2 बजे बारात से वापिस घर के लिए निकले थे। ड्राइवर को नींद आ गई होगी, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। यह दुर्घटना सुबह 3 बजकर 50 मिनट की बताई जा रही है।