Breaking News70 यात्रियों से भरी निजी ट्रेवल्स बस में अचानक लगी आग,  1...

70 यात्रियों से भरी निजी ट्रेवल्स बस में अचानक लगी आग,  1 घंटे तक होते रहे धमाके

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

राजसमंद। अहमदाबाद से जयपुर जा रही करीब 70 यात्रियों से भरी निजी ट्रेवल्स बस में अचानक आग लगने के बाद हाहाकार मच गया. पिछले टायर से लगी आग ने देखते ही देखते पूरी बस को चपेट में ले लिया। आग को देखकर चालक और परिचालक बस को खड़ी करके वहां से भाग गए. यात्रियों ने बमुश्किल बस से कूदकर अपनी जान बचाई. कुछ यात्री बस से दरवाजे से निकलकर भागे तो कुछ ने खिड़की तोड़कर अपनी जान बचाई. आग बुझाने के लिए दमकल पहुंचने के बाद भी एक घंटे तक धमाकों के साथ बस रह-रहकर सुलगती रही. फोरलेन पर धूं धूं कर जलती बस के चलते एक घंटे तक यातायात व्यवस्था भी बाधित रही।

जानकारी के अनुसार समर ट्रेवल्स की बस शनिवार को अहमदाबाद से जयपुर जा रही थी. इसी दौरान सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग पर केलवा के पास पहुंचने पर अचानक बस के पिछले टायर में आग लग गई. पिछले टायर में आग लगने की भनक लगते ही चालक ने बस रोकी और नीचे उतरा. आग की सूचना से यात्रियों में हड़कंप मच गया और लोग धड़ाधड़ा नीचे की ओर से भागे।

कोई कुछ समझ पाता इससे पहले ही पूरी बस आग की लपटों में घिर गई. इससे बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया. वहां चीख पुकार मच गई. कुछ यात्री खिड़की के कांच तोड़कर बाहर कूद गये. बस में आग लगी देखकर आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस तथा फायर बिग्रेड को सूचना दी. लेकिन तब तक आग काफी विकराल रूप ले चुकी थी।

सूचना पर नगरपरिषद राजसमंद से दमकल मौके पर पहुंची और दमकलकर्मियों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए, लेकिन तब तक आग बेकाबू हो गई थी. इस कारण धधकती बस से पटाखों के धमाकों की तरह आवाजें आने लगी. हाई वे पर बस में आग देखकर वहां यातयात रुक गया. हालात को देखकर बस चालक और परिचालक यात्रियों को छोड़कर वहां से भाग खड़े हुये।

बस में अचानक आग लगने की वजह से मची अफरातफरी के कारण यात्री आनन-फानन में उससे उतर गये. इसके कारण उनके सामान के साथ कई यात्रियों के मोबाइल तक बस में ही रह गये. फायर ब्रिगेड और पुलिस ने बमुश्किल आग पर काबू पाया. गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन यात्रियों का पूरा सामान बस के साथ जलकर खाक हो गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...