कोरबाः जिले के कटघोरा में तेज रफ्तार कार द्वारा बाइक सवार को जोरदार टक्कर मारने का मामला सामने आया है। इस दौरान सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई जिसमें टक्कर लगने के बाद बाइक सवार युवक 5 फीट उछलकर नीचे गिरता साफ दिखाई देता है। हादसे में युवक के सिर पर गंभीर चोटें आईं है, उसे बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया है।
तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्क र, 5 फीट उछलकर नीचे गिराhttps://t.co/UqL9gMNqcO#TrumpTariffs #SumbulTouqeerKhan #BiharMahilaRojgarYojana pic.twitter.com/An7iHHkeHC
— Encounter India (@Encounter_India) September 26, 2025
जानकारी के मुताबिक, कटघोरा के मुख्य मार्ग में सुबह 8 बजे की घटना है। कार (मारुति ऑल्टो के-10) सवार परिवार कोरबा का रहने वाला था। इसमें पति-पत्नी और 2 बच्चे सवार थे। वहीं, बाइक सवार युवक कटघोरा का रहने वाला था। इस दौरान दोनों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। पुलिस के मुताबिक, टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार युवक लगभग 5 फीट ऊपर उछलकर सड़क पर गिरा।
वहीं कार असंतुलित होकर दो बार पलटी खा गई। हादसे में युवक को गंभीर चोटें आई हैं। उसकी स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (सिम्स) रेफर किया है। कार में सवार महिला और एक बच्चा भी घायल हुए हैं। दोनों को कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। कटघोरा पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।