Punjab Govt
HomeMohaliPunjab News: तेज रफ्तार Audi ने विदेशी युवती को मारी टक्कर, कई...

Punjab News: तेज रफ्तार Audi ने विदेशी युवती को मारी टक्कर, कई फीट उछलकर नीचे गिरी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहालीः जीरकपुर शहर में तेज रफ्तार वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। देर रात वीआईपी रोड पर एक दर्दनाक सडक़ हादसे में विदेशी युवती की मौत हो गई। दरअसल पैदल जा रही युवती को तेज रफ्तार काले रंग की ऑडी कार ने जोरदार टक्कर मारी जिससे युवती कई फीट उछलकर नीचे गिरी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हडक़ंप मच गया।

जानकारी अनुसार यह हादसा देर रात करीब 12 बजे वीआईपी रोड स्थित एमकेयर अस्पताल के सामने हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विदेशी युवती मावलूदा एमकेयर अस्पताल से किसी मरीज को देखकर अपने दोस्त के साथ पैदल जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार ऑडी कार ने सडक़ पार कर रही युवती को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवती करीब 14 फुट ऊपर उछलकर सडक़ की दूसरी ओर जा गिरी। हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं और अधिक खून बहने के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना के समय युवती के साथ मौजूद अभिषेक उर्फ अभी ने बताया कि मृतका उनकी दोस्त थी और वह एमकेयर अस्पताल में उसकी गर्भवती पत्नी का हालचाल पूछने के लिए आई थी। जब वह दोनों एक साथ अस्पताल के बाहर मुख्य मार्ग पर पहुंचे तो ऑडी कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर लगने से उसे भी हल्की चोटें आई हैं। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। हालांकि स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस करीब एक घंटे तक मौके पर नहीं पहुंची, जिससे लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर डेराबस्सी के सिविल अस्पताल की मॉर्चरी में रखवाया।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी चालक की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके। जांच अधिकारी राज कुमार ने बताया कि मृतका की पहचान विदेशी नागरिक मावलूदा के रूप में हुई है। उसकी बहन तुर्की से भारत आ रही है। उसके आने के बाद पोस्टमार्टम सहित आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -