Punjab Govt
HomeNationalस्कूल में दूसरी कक्षा के छात्र को खिड़की से उल्टा लटकाकर पीटा,...

स्कूल में दूसरी कक्षा के छात्र को खिड़की से उल्टा लटकाकर पीटा, प्रिंसिपल-ड्राइवर अरेस्ट, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पानीपत: हरियाणा के जटल रोड स्थित पानीपत जिले में स्कूल को लेकर बेहद शर्मनाक और अमानवीय घटना सामने आई है, जिसने स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा और शिक्षक-प्रशासन की मानसिकता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दरअसल, निजी स्कूल में दूसरी कक्षा के एक 7 वर्षीय छात्र को केवल इसलिए शारीरिक प्रताड़ना दी गई क्योंकि वह अपना होमवर्क करके स्कूल नहीं आया था। वहीं इस मामलें में पुलिस ने एक्शन लेते हुए प्रिंसीपल और ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, बीते दिन पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी ड्राइवर के खिलाफ 115, 127(2), 351(2) BNS, 75 जुवेनाइल जस्टिस एक्ट, 2015 के तहत केस दर्ज कर लिया था।

मॉडल टाउन एसएचओ ने बताया कि बच्चो के परिजनों की शिकायत पर स्कूल प्रिंसिपल ओर ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी करवाई शुरू कर दी गई है। एसएचओ ने बताया कि ड्राइवर की गिरफ्तारी के लिए बीते दिन रेड भी की गई, लेकिन ड्राइवर नहीं मिला। हालांकि, आज पुलिस ने बताया कि ड्राइवर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है और मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त करवाई की जाएगी।दरअसल, वायरल वीडियो में जहां दूसरी कक्षा के एक मासूम छात्र को होमवर्क न करने पर रस्सी से खिड़की से उल्टा लटकाकर पीटा गया, वहीं दूसरे वीडियो में स्कूल की प्रिंसिपल छोटे बच्चों को अन्य छात्रों के सामने बेरहमी से थप्पड़ मारती नजर आ रही हैं।

स्कूल परिसर के भीतर हुई इस अमानवीय घटना ने बाल सुरक्षा कानूनों और शिक्षा संस्थानों की जवाबदेही पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिया। घटना का सबसे चौंकाने वाला पहलू स्कूल के ड्राइवर अजय की करतूत है। मुखीजा कॉलोनी की रहने वाली डोली ने बताया कि उनके 7 वर्षीय बेटे (दूसरी कक्षा का छात्र, जिसका इसी साल एडमिशन हुआ था, उसका कसूर सिर्फ इतना था कि वह स्कूल का काम करके नहीं आया था। स्कूल की प्रिंसिपल ने कथित तौर पर लड़के को सबक सिखाने के लिए ड्राइवर अजय को बुलाया। अजय ने सजा देने की आड़ में हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। वह छात्र को ऊपर वाले कमरे में ले गया उसे रस्सियों से बांधा और खिड़की से उल्टा लटका दिया।

इतना ही नहीं, अजय ने छात्र को थप्पड़ मारे, अपने दोस्तों को वीडियो कॉल करके पिटाई दिखाई और इस पूरी यातना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. यह वीडियो बाद में छात्र की मां के पास पहुंचा, जिससे इस बर्बरता का खुलासा हुआ। सामने आए एक अन्य वीडियो में स्कूल की प्रिंसिपल रीना खुद छोटे बच्चों के साथ मारपीट करती दिख रही हैं। वीडियो में वह एक बच्चे को आगे बुलाकर उसके कान पकड़कर जोर से थप्पड़ मारती हैं और फिर पीछे खड़े एक अन्य बच्चे को भी पीटती हैं। यह पिटाई अन्य छात्रों के सामने की गई।

हालांकि इस मामले को लेकर प्रिंसिपल रीना ने अपनी सफाई में कहा कि उन्होंने जिन छात्रों को पीटा था, उन्होंने दो सगी बहनों के साथ कुछ ‘बुरा बर्ताव’ किया था। प्रिंसिपल ने दावा किया कि उन्होंने बच्चों को ‘ठीक रास्ते पर लाने’ के लिए यह कदम उठाया और ऐसा करने से पहले उन्होंने बच्चों के परिवार वालों को भी सूचित कर दिया था। हालांकि, बच्चों को सार्वजनिक रूप से थप्पड़ मारने की यह कार्रवाई शिक्षा मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के पूर्णतः विपरीत है। यह भी आरोप लगा है कि कुछ बच्चों को सजा के तौर पर शौचालय (टॉयलेट) साफ करने के लिए भी मजबूर किया गया था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -