नोएडाः उत्तर प्रदेश के नोएडा में सेक्टर-37 इलाके में सड़क पर चलते वाहन में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। वहीं चालक ने वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। जिसके बाद उसने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
चलते वाहन में लगी भीषण आ*ग चालक ने कूदकर बचाई जान pic.twitter.com/c7ttToVFir
— Encounter India (@Encounter_India) November 27, 2025
आग इतनी भीषण है कि इलाके में धुएं का गुबार छा गया। साथ ही बीच पर वाहन में आग लगने से यातायात भी प्रभावित हुआ। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। आग लगने की वजह का अभी तक पता नहीं चल सका है।
वहीं मामले की जानकारी देते हुए सीएफओ प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि थाना सेक्टर 39 क्षेत्र अंतर्गत गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन के पास गाड़ी में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए फायर सर्विस यूनिट घटनास्थल पर पहुंची। आग रोड स्वीपिंग गाड़ी नंबर पीबी 65 एजेड 7637 में लगी थी। इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।