Punjab Govt Advertisement
HomeNationalचलती बाइक में हुआ Blast, युवक के पैरों के उड़े चीथड़े, दर्दनाक...

चलती बाइक में हुआ Blast, युवक के पैरों के उड़े चीथड़े, दर्दनाक मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सीहोरः शहर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां, चलती बाइक में ब्लास्ट हो गया। हादसे में युवक के दोनों पैरों के चीथड़े उड़ गए जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

जानकारी मुताबिक, जमली निवासी सुखराम बरेला (30) कुओं में ब्लास्टिंग का काम करता था। रविवार सुबह वह बाइक से भारी मात्रा में डेटोनेटर अपने साथ लेकर रामनगर जा रहा था। इछावर-आष्टा रोड पर रामनगर में गिट्टी मशीन के पास जब उसकी बाइक पहुंची तो उसमें अचानक जोरदार ब्लास्ट हो गया। विस्फोट के कारण युवक के शरीर का कमर के नीचे का हिस्सा गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

हादसे के बाद घटनास्थल पर पड़ी क्षतिग्रस्त बाइक और गंभीर घायल युवक को देखकर ग्रामीणों ने फौरन पुलिस को सूचना दी। इछावर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। शुरुआती जांच में डेटोनेटर होने की ही आशंका जताई जा रही है।

हालांकि इछावर थाना प्रभारी पंकज वाडेकर ने कहा कि विस्फोटक की पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही की जाएगी। इस घटना के बाद अवैध विस्फोटक सामग्री के परिवहन और इस्तेमाल को लेकर मामले की गहन जांच जारी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt Advertisement

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -