Punjab Govt AD
HomeInternationalगैस पाइपलाइन के फटने से लगी भीषण आग, 100 से अधिक लोग...

गैस पाइपलाइन के फटने से लगी भीषण आग, 100 से अधिक लोग घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कुआलालंपुरः मलेशिया के कुआलालंपुर के बाहरी इलाके में एक गैस पाइपलाइन के फटने के कारण लगी भयानक आग में 100 से अधिक लोग घायल हो गए और कई घरों को भारी नुकसान पहुंचा। कुआलालंपुर के बाहर ‘पुत्रा हाइट्स’ में एक गैस स्टेशन के पास लगी आग कई किलोमीटर तक दिखाई दे रही थी और कई घंटों तक जलती रही। यह घटना सार्वजनिक छुट्टी के दिन हुई जब मलेशिया में बहुसंख्यक मुसलमान ईद का दूसरा दिन मना रहे थे।


राष्ट्रीय तेल कंपनी पेट्रोनास ने एक बयान में कहा कि उसकी एक गैस पाइपलाइन में सुबह 8:10 बजे आग लग गई और प्रभावित पाइपलाइन को बाद में बाकी लाइनों से काट दिया गया। आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने कहा कि वाल्व बंद करने से आग बुझ जाएगी। केंद्रीय सेलांगोर राज्य के फायर विभाग ने बताया कि आग, जिसमें 20 मंजिलों तक ऊंची लपटें थीं, को दोपहर 2:45 बजे के करीब काबू में किया गया।

बरनामा न्यूज एजेंसी ने सेलांगोर के डिप्टी पुलिस प्रमुख मोहम्मद जैनी अबू हसन के हवाले से कहा कि कम से कम 49 घरों को नुकसान पहुंचा और 112 लोग घायल हुए, जिनमें से 63 को जलने और सांस लेने में तकलीफ होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि अन्य को मामूली चोटें आईं। सेलांगोर के मुख्यमंत्री अमीरुद्दीन शारी ने कहा कि अग्निशामक विभाग ने सुरक्षा उपाय के रूप में निकटवर्ती घरों से निवासियों को तुरंत बाहर निकाल लिया। उन्होंने कहा कि स्थिति काबू में आने तक उन्हें अस्थायी रूप से निकटवर्ती मस्जिद में रखा जाएगा। आग की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -